ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: अपराधियों पर कहर बनकर टूटी बाराबंकी पुलिस, IG अयोध्या रेंज हुए प्रभावित, 50-50 हजार रुपये के इनाम का किया एलान

 

Barabanki News... बीती रात जिले की पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर टूटी है। जिले की तीन थानों की पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में शातिर 25 हजार के इनामिया विजय रावत समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मियों के इस प्रदर्शन से पुलिस महानिरीक्षक आयोध्या दिनेश कुमार सिंह खासा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने तीनों थानों की पुलिस टीम को 50-50 हजार के इनाम का एलान किया है। 

आपको बता दें कि बीती रता बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पत्ति से हुई लूट, नगर कोतवाली क्षेत्र में कार लूट और सतरिख, जैदपुर, सफदरगंज, थाना क्षेत्र में अनाज के गोदामों से चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित अभियुक्तगण को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रत्येक पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या रेंज द्वारा 50-50 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की गयी है।

पहला इनकाउंटर
जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र मेॆ कार लूट की घटना से सम्बन्धित 25,000 रुपये का इनामिया बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया है। 

 आपको बता दें कि बुधवार को वादी उमाशंकर यादव पुत्र स्व. जगदेव निवासी ग्राम पूरे गोबरे पोस्ट तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी हालपता अपार्टमेण्ट L-2 गोल्फ सिटी थाना सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ द्वारा कोतवाली नगर पर तहरीर दिया गया कि वह रैपीडो टैक्सी में अपना वाहन स्विफ्ट डिजायर UP 32 PN 2512 चलाते हैं। बुधवार को दोपहर में टेंडरपाम अस्पताल के निकट अहिमामऊ चौराहा के पास खड़ा था, तभी एक इवेंट प्राप्त हुआ। जिसमें दो व्यक्तियों द्वारा गाड़ी में बैठकर रेलवे स्टेशन बाराबंकी चलने की बात कही गयी और रास्ते में प्लाट देखने के बहाने ग्राम भुहेरा के पास जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी गाड़ी, 02 अदद मोबाइल,पर्स जिमसें 250-300 रुपये थे लेकर भाग गए। उक्त सूचना के आधार पर 02 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान तहत बुधवार की रात्रि को थाना प्रभारी कोतवाली नगर व थानाध्यक्ष जहांगीराबाद मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित/चेकिंग में थे कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सूत मिल रोड के पास 03 बदमाश मोटर साइकिल से आते हुए दिखायी दिये, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । 

पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त विजय कुमार रावत पुत्र राम प्रसाद रावत निवासी नन्दपुर कस्बा डूडा कालोनी के पास थाना चिनहट जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य फरार अभियुक्त मोहित शर्मा पुत्र होली शर्मा निवासी सराय शेख, शेखर होटल के पास सतरिख रोड थाना चिनहट जनपद लखनऊ, सुरेन्द्र उर्फ नन्हू पुत्र चन्द्रशेखर रावत निवासी नानकुई थाना फतेहपुर अंधेरा का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 अदद देशी पिस्टल व खोखा कारतूस, कब्जे से पीड़ित का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पीड़ित का पर्स जिसमें 255/-रुपये नकद बरामद किया गया तथा अभियुक्त की निशांदेही पर लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार UP 32 PN 2512 को थाना फतेहपुर क्षेत्र से बरामद किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त विजय कुमार रावत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सरथरा रेलवे क्रासिंग के पास एक महिला से लूट के अभियोग के सम्बन्ध में 25,000/-रुपये का इनामिया था तथा थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत मोबाइल लूट के प्रकरण में भी वांछित था। अभियुक्त विजय कुमार रावत थाना चिनहट जनपद लखनऊ का हिस्ट्रीशीटर है।

दूसरा इनकाउंटर

जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पत्ति से लूट की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लुटेरे के पास से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, बाइक और तमंचा बरामद किया गया है। 

 पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती देर रात स्वाट/सर्विलांस और थानाध्यक्ष बड्डूपुर मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित/चेकिंग कर रहे थे कि बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बाबा कुटी पुल नहर पटरी के पास 01 बदमाश मोटर साइकिल से आते हुए दिखायी दिया, पुलिस टीम द्वारा बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया, तो गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग से बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त तफहीम पुत्र अयूब निवासी धधरा थाना बड्डूपुर को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से लूटे गये सोने-चांदी के जेवरात, 4,700/-रुपये नकद, आपचे आरटीआर मोटरसाइकिल, एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय एक खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त तफहीम उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 25/26.01.2025 की रात्रि में थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नया पुरवा मजरे बड़ागांव में बलपूर्वक बुजुर्ग दम्पत्ति के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व 02 मोबाइल लूट की घटना कारित की गई थी, जिस सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर केस पंजीकृत किया गया था। 

तीसरा इनकाउंटर
 जिले के सतरिख, जैदपुर, सफदरगंज, फतेहपुर थाना क्षेत्रों में अनाज के गोदामों से चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सतरिख थाना क्षेत्र में चोरी के कुछ ही देर के बाद पुलिस ने इन्हें धर दबोचा है। इनके पास से चोरी किया गया अनाज भी बरामद हुआ है। 

 पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरूवार को सतरिख थाना क्षेत्र के नानमऊ गांव के वादी मनोज कुमार वर्मा द्वारा सूचना दिया गया कि मेरा गोदाम ग्राम नानमऊ में स्थित है। जिससे अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 40 बोरी धान चोरी करके भागे हैं। उक्त सूचना पर थाना सतरिख पुलिस चोरों का पता लगाते हुए ग्राम नानमऊ पहुंची, तो राहगीर ने बताया गया कि बोरियों से लदा हुआ पिकप यहीं खड़ा था, जो अचानक तेज रफ्तार से नहर पटरी से भनौली की तरफ गया है। सतरिख पुलिस द्वारा तत्काल थाना जैदपुर पुलिस को सूचना दी गयी, जिस पर ग्राम पाटमऊ में पिकअप को थाना सतरिख तथा थाना जैदपुर पुलिस द्वारा दोनों तरफ से घेर लिया गया। 111 पिकअप से तीन बदमाश उतर कर भागते हुए गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त अमित कुमार वर्मा पुत्र सहजराम निवासी बरौलिया थाना बदोसराय व कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र महेश प्रसाद निवासी गाढ़ा मऊ मजरे मोहम्मदपुर थाना सतरिख और मो0 अफजल पुत्र मो0 इस्लाम निवासी ढ़िडोरा थाना देवा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस एवं 12,300 रुपये, 40 बोरी धान, 06 बोरी सरसों मय पिकप बरामद किया गया। घायल अभियुक्त अमित कुमार वर्मा को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बरामद पिकअप वाहन संख्या UP 42 AT 0801 8 जनवरी को अयोध्या से चोरी की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या में केस पंजीकृत है।

Barabanki News
Barabanki police
IG Ayodhya range 
affected 
criminals
 announced 
reward 
50-50 thousand rupees

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ