Barabanki News... दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी। जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य व पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत शनिवार को भाजपा कार्यालय पर मतगणना का टेलीविजन पर लाइव अपडेट लेते रहे। अंतिम परिणाम घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मिल्कीपुर और दिल्ली की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक विजय दिलाई है। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली और मिल्कीपुर में विकास और सुशासन की ऐतिहासिक जीत हुई है। झूठ और फरेब की करारी शिकस्त हुई है। जनता ने भ्रष्टाचारियों को नकारा है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों के दिलों में बसते हैं। इस अवसर पर राम कुमारी मौर्य, रचना श्रीवास्तव, शेखर हयारन,प्रमोद तिवारी,गुरुशरण लोधी, रामेश्वरी त्रिवेदी,सर्वेश अवस्थी,आशुतोष अवस्थी , प्रदीप रावत मौजूद रहे।
दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, हुई आतिशबाजी
बाराबंकी। दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने खुशी मनाई। आतिशबाजी करके जश्न मनाया। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी। जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य व पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत शनिवार को भाजपा कार्यालय पर मतगणना का टेलीविजन पर लाइव अपडेट लेते रहे। अंतिम परिणाम घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने आतिश बाजी की। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मिल्कीपुर और दिल्ली की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर ऐतिहासिक विजय दिलाई है। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली और मिल्कीपुर में विकास और सुशासन की ऐतिहासिक जीत हुई है।झूठ और फरेब की करारी शिकस्त हुई है। जनता ने भ्रष्टाचारियों को नकारा है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों के दिलों में बसते हैं। इस अवसर पर राम कुमारी मौर्य, रचना श्रीवास्तव, शेखर हयारन,प्रमोद तिवारी,गुरुशरण लोधी, रामेश्वरी त्रिवेदी,सर्वेश अवस्थी,आशुतोष अवस्थी , प्रदीप रावत मौजूद रहे।
दिल्ली भाजपा की जीत पर प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ ने बांटी मिठाई
बाराबंकी। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जिला संयोजक मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में नगर के पटेल चौराहे पर मिष्ठान वितरित कर ढोल नगाड़ा बजाकर एक दूसरे को बधाई दी। मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि यह मोदी सरकार व भाजपा की नीतियों व सुशासन की विजय है।
दिल्ली की जनता ने शराब के भ्रष्टाचार में आकंठ डुबी हुई केजरीवाल सरकार को नकारते हुए भाजपा को बहुमत का जनादेश प्रदान किया है। इस समय पर पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष देवराज त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता राजा रंजीत सिंह, अधिवक्ता गणों दिवाकर सिंह, सुधांशु सिंह, महेंद्र वर्मा,भोला सिंह, व्यापारी उत्तम गुप्ता,राजेश गुप्ता, राष्ट्रीय जागरण मंच प्रदेश उपाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह,अंशू श्रीवास्तव, बलराम वर्मा, समाजसेवी अनीता शुक्ला व रितू कश्यप सहित अनेकों उत्साही कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
बाराबंकी। रामसनेहीघाट बाराबंकी। भाजपा के दिल्ली विधानसभा में जहां 25 वर्ष बाद प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाने व मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की प्रचंड जीत की खुशी में केंद्रीय कार्यालय भिटरिया में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां मनाई एवं बधाई दी। केंद्रीय कार्यालय पर भाजपाइयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर योग नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। इस अवसर पर खाद्य रसद मंत्री सतीश शर्मा के प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष रिंकू सिंह,मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ल, ओम् प्रकाश तिवारी, विवेक तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, रूपेश प्रताप सिंह लकी,दीपक वर्मा, ज्ञानेंद्र तिवारी, दीप चंद्र गुप्ता, आशीष मिश्रा, अवधेश मिश्रा, महावीर शुक्ल, प्रधान सूरज सिंह, जय प्रकाश सिंह, भैरव प्रसाद रावत पूर्व प्रधान रामफेर रावत, प्रधान दिवाकर विक्रम सिंह, संतोष सिंह , मनीष मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Barabanki News
BJP
exile
Delhi
Diwali
atmosphere
district



0 टिप्पणियाँ