Barabanki News... दिल्ली और मिल्कीपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर जिस तरह से भरोसा जताया है। उससे स्पष्ट है कि 2027 के चुनाव में प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उक्त विचार भाजपा नेता पंकज गुप्ता 'पंकी' दिल्ली और मिल्कीपुर में पार्टी को मिली जीत पर खुशी का इजहार करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 सीटों का नुकसान हुआ और वह 22 सीटों पर सिमट गई।
वही मिल्कीवपुर विधानसभा पर भाजपा के चंद्रभानु पासवान की जीत 61 हजार से अधिक वोटों से हुई है। अयोध्या के समाजवादी पार्टी सांसद होने के बावजूद अगर मिल्कीपुर विधानसभा में बीजेपी को जीत मिली है, तो ऐसा लगता है कि अयोध्या की जनता से लोकसभा चुनावों में गलती हुई थी। अब दोबारा ऐसा नहीं होगा। आने वाले 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को फिर से जनता का आशीर्वाद हासिल होगा। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर सभी कार्यकर्ताओं मतदाताओं और नेतृत्व को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह जीत विकास राष्ट्रवाद और सबका साथ-सबका विकास की नीति की जीत है।
Barabanki News
BJP
form
full majority
government
Panki

0 टिप्पणियाँ