ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: आरक्षण समाप्त करना चाहती है बीजेपी-धर्मराज

 

Barabanki News... वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार को गरीबों, शोषितों, वंचितों से कोई लेना देना नहीं। उसे केवल चंद पूंजीपतियों की फिक्र है। जिनके हाथों देश की सारी संपत्ति बेचने का काम बीजेपी की डबल इंजन की सरकार कर रही है। उक्त विचार विकास खंड बंकी की ग्राम महुआमऊ में विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़को का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किए।

विधायक धर्मराज ने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक और आर्थिक विषमता को मिटाने के लिए संविधान में जो आरक्षण की व्यवस्था की गई है। उसे समाप्त करना चाहती है। विधायक धर्मराज ने कहा कि अंधेर नगरी और चौपट राजा वाली सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है। जिसका मकसद राजनैतिक स्वार्थ के चलते हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ाकर देश और प्रदेश को सांप्रदायिक तनाव में झोंकना है। इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के हाथो फीता कटवा कर सड़को का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बंकी श्रीमती आशा यादव,फारुख अय्यूब,गौरव यादव बीडीसी,विनोद यादव प्रधान,हरिकरन यादव प्रधान,धर्मेंद्र राज बीडीसी,शैलेन्द्र कुमार बढ़ी,मो सलमान,अमृत लाल यादव,दीपक गुप्ता,दुर्गेश रावत,विनोद यादव प्रधान महुआमऊ,बाबुल मिश्रा,विनय यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष,राकेश यादव,देवी प्रसाद बीडीसी समेत दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Barabanki News
BJP 
reservation
Dharmaraj

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ