Barabanki News... भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मांग की है कि बिजली संविदा कर्मियों को तत्काल 20 हजार रूपये का मानदेय दें। पार्टी ने इसके लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी डीएम को प्रेषित किया है।
सीपीआई के राज्य परिषद के सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि संविदा/निविदा कर्मियों को 20.000 रुपये से कम मानदेय/वेतन का भुगतान नहीं किया जायेगा। ये घोषणा, सिर्फ घोषणा ही न रह जाये, इसलिए आवश्यक है कि बिजली के क्षेत्र में कार्यरत निविदा/संविदाकर्मी को अविलम्ब अगले माह से उक्त वेतन व्यवस्था लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्यपाल को भी पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि अविलंब उक्त घोषणा को लागू कराया जाए। राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित करें कि तुरन्त लागू घोषणा की। बिजली क्षेत्र में सबसे कम संविदा कर्मी का वेतन है। सरकार हर क्षेत्र में फेल है।
Barabanki News
announcement
announced
imediately
thousand
rupees
honorarium
electricity
contract workers

0 टिप्पणियाँ