Barabanki News... बदोसराय कोतवाली क्षेत्र से 6 दिनों से लापता प्रॉपर्टीं डीलर का शव रविवार को दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नदी में उतराता मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक मृतक काफी दिनों से तनाव में चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दरियाबाद थाना क्षेत्र के आलियाबाद चौकी अंतर्गत चमरौली के पास रविवार सुबह शारदा सहायक डबल नहर में एक व्यक्ति का उतराता शव शारदा सहायक नदी में उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त बदोसराय थाना क्षेत्र के किंतूर के रसूलुद्दीन के तौर पर हुई। परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार मृतक लखनऊ में प्लाटिंग का कार्य करता था। मृतक पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था। बीते 2 फरवरी को आखिरी बार मृतक बदोसराय थाना क्षेत्र के शारदा सहायक डबल नहर के पास देखा गया था और खोजबीन के दौरान उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल कसरेला झाल के पास मिले थे। मृतक के बड़े भाई जावेद ने बताया कि लापता होने के बाद खोजबीन के काफी प्रयास के बाद उसके भाई को कोई सुराग नहीं लगा। रसूलुद्दीन ने 2 फरवरी की शाम करीब 5:26 बजे आत्महत्या करने से पहले अपने भाई को एक वीडियो संदेश भी भेजा था।
घटना के दिन कसरैला झाल से मृतक की बाइक, मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में रसूलुद्दीन ने लिखा था कि वह गंभीर डिप्रेशन से जूझ रहे थे और जीने की इच्छा खो चुके थे। उन्होंने अपने परिवार से माफी मांगी और स्पष्ट किया कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
मृतक के भाई जावेद अंसारी ने थाना प्रभारी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके भाई ने किसी अज्ञात व्यक्ति की प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाय है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से स्थानीय लोगों ने सरांयरज्जन और दरियाबाद तक की झालों में खोजबीन की। आखिरकार शव दरियाबाद थाना क्षेत्र की चमरौली नहर कोठी में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Barabanki News
body
property dealer
found
canal
brother
suicide

0 टिप्पणियाँ