Barabanki News... जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दम्पत्ति से लूट की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लुटेरे के पास से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, बाइक और तमंचा बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती देर रात स्वाट/सर्विलांस और थानाध्यक्ष बड्डूपुर मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित/चेकिंग कर रहे थे कि बड्डूपुर थाना क्षेत्र में बाबा कुटी पुल नहर पटरी के पास 01 बदमाश मोटर साइकिल से आते हुए दिखायी दिया, पुलिस टीम द्वारा बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया, तो गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग से बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त तफहीम पुत्र अयूब निवासी धधरा थाना बड्डूपुर को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से लूटे गये सोने-चांदी के जेवरात, 4,700/-रुपये नकद, आपचे आरटीआर मोटरसाइकिल, एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय एक खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त तफहीम उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 25/26.01.2025 की रात्रि में थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नया पुरवा मजरे बड़ागांव में बलपूर्वक बुजुर्ग दम्पत्ति के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व 02 मोबाइल लूट की घटना कारित की गई थी, जिस सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर केस पंजीकृत किया गया था।
Barabanki News
Accused
robbery
elderly couple
arrested
Tafheem
encounter

0 टिप्पणियाँ