ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिला महिला चिकित्साल को बड़ा तोहफा, अब ये जांचें भी करा सकेंगी गर्भवती महिलाएं

 

Barabanki News... जिला महिला चिकित्सालय में शनिवार को डीएनबी (स्त्री एवं प्रसूति विभाग), लाइब्रेरी तथा पैथालॉजी विभाग में स्थापित हारमोनल मशीन एवं एलआईएस सिस्टम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, द्वारा विशिष्ठ अतिथि दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में किया गया।
उद्घाटन समारोह में जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक/ डीएनबी नोडल, डीएनबी फैकल्टी, डीएनबी कोर्स प्रशिक्षार्थी एवं चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जिला महिला चिकित्सालय में डीएनबी डिप्लोमा पाठ्यक्रम एवं हार्मोनल जॉच की सुविधा उपलब्ध हो गई है। अब चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओ की थायराइड, कैंसर, बॉझपन आदि से संबंधित जांचें नियमित होंगी, जिससे जनता लाभान्वित होगी।

Barabanki News
big gift 
District Women Hospital
pregnant women 
tests 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ