ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मिट्टी में मिलाई 5500 लीटर अवैध शराब

 

Barabanki News... रामसनेहीघाट पुलिस ने आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित कुल 06 अभियोगों में बरामद करीब 5500 लीटर अवैध शराब का गुरुवार को विनिष्टीकरण कर दिया। ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा माल निस्तारण हेतु चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन व नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट समीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रामसनेहीघाट ओम प्रकाश तिवारी व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 छत्रपाल मय टीम की उपस्थिति में गुरुवार को रामसनेहीघाट थाने पर पंजीकृत कुल 06 अभियोगों से सम्बन्धित अवैध शराब के मालों में करीब 5500 लीटर अवैध शराब के विनिष्टीकरण की कार्रवाई नियमानुसार की गयी।

   

स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को पूर्व के कई वर्षो में अवैध रूप से पकड़ी गई करीब 5 हजार लीटर से अधिक लगभग 50 लाख रुपए कीमत की शराब न्यायालय के आदेश पर उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में गड्डा खोदकर नष्ट कर दी गई। जानकारी के मुताबिक लगभग 10 वर्षों में रामसनेहीघाट कोतवाली में हरियाणा से बिहार विभिन्न माध्यमों से ले जाई जा रही अंग्रेजी की कई ब्रांडों की करीब 5000 लीटर से अधिक शराब पकड़ी गई थी, जो की काफी दिनों से थाने में लगी हुई थी। इसे नष्ट करने के लिए कई बार अधिकारियों से लिखा पढ़ी की गई थी लेकिन सफलता न मिलने से थाने पर ही लगी थी। वर्तमान कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने शराब को नष्ट करने के लिए एक बार फिर उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई। उनकी अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को थाना परिसर में एक बड़ा सा गढढा जेसीबी से खुदवाकर गत्तो से शराब की शीशियां निकाल कर इस गड्ढे में जेसीबी के माध्यम से तोड़ दी गई। इस मौके पर कोतवाली निरीक्षक श्री तिवारी के साथ ही पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ