Barabanki News... जिले की स्वाट/सर्विलांस और लोनीकटरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने एक युवती के हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्ताक कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियों को भी बरामद कर लिया है। युवती की हत्या जायदाद में हिस्सा देने से बचने के लिए की गई थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन्स में मामले का खुलासा करते हुए कहा कि 9 जनवरी को लोनीकटरा थाने में वादिनी ने तहरीर देकर बताया कि लगभग 04 वर्ष पूर्व लोनीकटरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के अनिल वर्मा पुत्र केदारनाथ वर्मा ने उसकी पुत्री (जिसकी उम्र उस समय लगभग 16 वर्ष थी) को बहला फुसलाकर भगाकर लखनऊ जिले के कटरा बक्कास, खुर्दही में किराये के मकान में रहने लगा। लोकलाज के कारण उसने इसकी शिकायत कहीं नहीं की थी और मोबाइल से वह अपनी बेटी से बात भी करती थी। वादिनी के पति की मृत्यु होने पर अनिल उपरोक्त उसकी बेटी को घर लेकर आया था। कुछ दिन से बेटी से बात ना होने के कारण जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अनिल वर्मा ने अपने पुत्र नितिन व भाई बब्लू वर्मा उर्फ हृदय नरायन, गोली उर्फ संजय वर्मा के साथ मिलकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। उक्त सूचना के आधार पर थाना लोनीकटरा में मुकदमा पंजीकृत किया गया और जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए मंगलवार को अभियुक्त अनिल वर्मा पुत्र केदारनाथ वर्मा को कान्हीपुर अण्डर पास से गिरफ्तार किया एवं कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कार्पियो बरामद की गई। अभियोग उपरोक्त में धारा 376/302/201 भादवि व 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अनिल वर्मा उपरोक्त व वादिनी का गांव व खेत पास-पास हैं, जिससे वादिनी की पुत्री व अभियुक्त अनिल वर्मा का आपस में मिलना होता था एवं दोनों में प्रेम सम्बन्ध हो गये व 04 वर्ष पूर्व उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर मन्दिर में शादी कर ली तथा कटरा बक्कास, खुर्दही जनपद लखनऊ में किराये का फ्लैट लेकर रहने लगा। अभियुक्त अनिल वर्मा ने पूर्व में भी 03 शादियां की थी, जिसमें पहली पत्नी मानसिक विक्षिप्त हो गई और वह अपने मायके में रहती है तथा दूसरी पत्नी की मृत्यु व तीसरी पत्नी से सम्बन्ध विच्छेद हो गया है। अभियुक्त अनिल वर्मा को पहली पत्नी से एक पुत्र नितिन है, जिसकी जुलाई-2024 में शादी तय की थी, जिसके बाद वादिनी की पुत्री (मृतका), अनिल वर्मा पर अपने नाम खेत, प्लाट व रूपये करने का दबाव बनाने लगी थी, जिससे दोनों के बीच प्रायः विवाद होने लगा था। 13 अक्टूबर 2024 को अभियुक्त अनिल वर्मा ने वादिनी की पुत्री (मृतका) को घुमाने ले जाने का बहाना बनाकर उसे अपनी स्कार्पियों से लखनऊ ले गया तथा उसकी कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिला दिया, मृतका के बेहोश हो जाने पर उसे नगराम थाना क्षेत्रान्तर्गत ददुरी पुलिया से इन्दिरा नहर में फेंक दिया, जिसका शव 21 अक्टूबर को थाना नगराम पुलिस को अज्ञात अवस्था में मिला था।
Barabanki News
Fourth
marriage
minor girl
murdered
arrested
Police

0 टिप्पणियाँ