ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 25 हजार का इनामिया विजय कुमार रावत मुठभेड़ में गिरफ्तार, कई लूट में था शामिल

 

Barabanki News... जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र मेॆ कार लूट की घटना से सम्बन्धित 25,000 रुपये का इनामिया बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया है। 

 आपको बता दें कि बुधवार को वादी उमाशंकर यादव पुत्र स्व. जगदेव निवासी ग्राम पूरे गोबरे पोस्ट तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी हालपता अपार्टमेण्ट L-2 गोल्फ सिटी थाना सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ द्वारा कोतवाली नगर पर तहरीर दिया गया कि वह रैपीडो टैक्सी में अपना वाहन स्विफ्ट डिजायर UP 32 PN 2512 चलाते हैं। बुधवार को दोपहर में टेंडरपाम अस्पताल के निकट अहिमामऊ चौराहा के पास खड़ा था, तभी एक इवेंट प्राप्त हुआ। जिसमें दो व्यक्तियों द्वारा गाड़ी में बैठकर रेलवे स्टेशन बाराबंकी चलने की बात कही गयी और रास्ते में प्लाट देखने के बहाने ग्राम भुहेरा के पास जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी गाड़ी, 02 अदद मोबाइल,पर्स जिमसें 250-300 रुपये थे लेकर भाग गए। उक्त सूचना के आधार पर 02 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

   

घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान तहत बुधवार की रात्रि को थाना प्रभारी कोतवाली नगर व थानाध्यक्ष जहांगीराबाद मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित/चेकिंग में थे कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सूत मिल रोड के पास 03 बदमाश मोटर साइकिल से आते हुए दिखायी दिये, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई ।

 पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त विजय कुमार रावत पुत्र राम प्रसाद रावत निवासी नन्दपुर कस्बा डूडा कालोनी के पास थाना चिनहट जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य फरार अभियुक्त मोहित शर्मा पुत्र होली शर्मा निवासी सराय शेख, शेखर होटल के पास सतरिख रोड थाना चिनहट जनपद लखनऊ, सुरेन्द्र उर्फ नन्हू पुत्र चन्द्रशेखर रावत निवासी नानकुई थाना फतेहपुर अंधेरा का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 अदद देशी पिस्टल व खोखा कारतूस, कब्जे से पीड़ित का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पीड़ित का पर्स जिसमें 255/-रुपये नकद बरामद किया गया तथा अभियुक्त की निशांदेही पर लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार UP 32 PN 2512 को थाना फतेहपुर क्षेत्र से बरामद किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त विजय कुमार रावत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सरथरा रेलवे क्रासिंग के पास एक महिला से लूट के अभियोग के सम्बन्ध में 25,000/-रुपये का इनामिया था तथा थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत मोबाइल लूट के प्रकरण में भी वांछित था। अभियुक्त विजय कुमार रावत थाना चिनहट जनपद लखनऊ का हिस्ट्रीशीटर है।

Barabanki News
25 thousand
 Inamia 
Vijay Kumar Rawat 
arrested 
encounter
nvolved 
robbery

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ