ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: छात्रों को "डिजिटल वॉरियर" बनने के लिए जागरुक किया

 

Barabanki News... फेक न्यूज एवं साइबर अपराध के विरुद्ध पुलिस के अभियान “डिजिटल वॉरियर” के रूप में युवाओं की भागीदारी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा डॉ KNS मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्स (मेयो मेडिकल कॉलेज) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में फेक न्यूज़, ख़बरों का खण्डन, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता एवं पुलिस के सराहनीय कार्यों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किए जाने के लिए युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं कॉलेज/डिग्री कॉलेज के छात्रों को उ0प्र0 पुलिस का "डिजिटल वॉरियर" बनाए जाने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। डिजिटल वॉरियर को प्रशिक्षित कर आलोचनात्मक सोच को विकसित कर किसी भी जानकारी का विश्लेषण और सत्यापन करके साइबर क्राइम एवं फेक न्यूज़ को रिपोर्ट कर करने, साथ ही सामाजिक दायरे में फेक न्यूज़ एवं साइबर अपराध के प्रति अपने परिवारीजनों एवं मित्रों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित करेंगे। संस्थान में 'साइबर क्लब' स्थापित कर एक शिक्षक को इसका नोडल अधिकारी नामित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमित त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्री संजीव कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल श्री विनय राय मय टीम, प्रभारी मीडिया सेल श्री अंकित त्रिपाठी मय टीम, थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती मुन्नी देवी मय टीम, मुख्य आरक्षी नीरज यादव साइबर सेल, आरक्षी राजन यादव साइबर सेल आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ