ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: BJP मंडल अध्यक्षों की सूची जारी

 

BArabanki news....भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार की देर रात मंडल अध्यक्षों के गत माह हुए सांगठनिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए। सूची में 21 मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।
जिला चुनाव अधिकारी रमेश सिंह ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उन्हें समर्पित भाव से पार्टी के लिए कार्य करने की शुभकामनाएं दी।उन्होंने बताया कि 9 जनवरी दिन गुरुवार को जिला अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होगी।उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे वे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।जहां जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए विचार विमर्श व अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी।उन्होंने यह भी बताया कि गुरुवार को सभी जनप्रतिनिधि एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए राय शुमारी की जाएगी।जिला चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि 10 जनवरी दिन शुक्रवार को जिला अध्यक्ष पद हेतु नामांकन की प्रक्रिया संपन्न होगी।q

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ