Barabanki News...साइबर सेल व साइबर क्राइम थाना, द्वारा वर्ष-2024 में साइबर फ्राड से पीड़ित 68 लोगों के करीब 50 लाख रुपयों को उनके खातों में कराया गया वापस. साइबर अपराधियों द्वारा हैकिंग, वायरस प्रचार, क्रेडिट कार्ड, एटीएम, ओटीपी, केवाईसी धोखधड़ी, अवैध सामग्री बेचने, ऑनलाइन गेमिंग, डिजिटल अरेस्ट आदि विभिन्न तरीकों से आमजनमानस से साइबर फ्राड किया गया, जिसके सम्बन्ध में 26 ऑनलाइन, 839 ऑफलाइन शिकायतें प्राप्त हुईं तथा कुल 20 अभियोग पंजीकृत किए गए।
साइबर क्राइम थाना व साइबर सेल द्वारा प्राप्त शिकायतों के तथ्यात्मक बिन्दुओं पर गहनता से जांच करते हुए *68 आवेदकों/पीड़ितों* से हुए साइबर फ्राड से सम्बन्धित *कुल 49 लाख 94 हजार 621 रुपये की धनराशि को उनके खातों में वापस कराया गया तथा 36 लाख 38 हजार 524 रुपये की धनराशि को होल्ड कराया गया जिसे पीड़ितों के खाते में वापस कराने की प्रक्रिया प्रचलित है।*
साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 अथवा साइबर पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करायें।

0 टिप्पणियाँ