Barabanki News... जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के प्रसव होने के पश्चात् पिता ने मोहल्ले के एक युवक पर जबरन दुराचार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और किशोरी उसके नवजात शिशू व आरोपी युवक का डीएनए जांच के लिए लैब भेजा है।
मालूम हो कि फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी के साथ मोहल्ले के ही युवक अमनेश ने नौ माह पूर्व जबरन बलात्कार किया था। आठ जनवरी को किशोरी के प्रसव पीड़ा होन के पश्चात् घर में ही पुत्र को जन्म दिया। जिसके बाद किशोरी ने पूरी घटना परिजनों को बताई । पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की धरपकड़ शुरू की। जिसके पश्चात् पुलिस ने आरोपी युवक को रेलवे रेलवे क्रासिंग के निकट धर दबोचा है। वहीं पुलिस ने किशोरी व उसके नवजात शिशू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया, कि किशोरी व उसके पुत्र के साथ आरोपी युवक का डीएनए सैम्पल जांच के लिए लैब भेजा गया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया है।
Barabanki News
minor
gave birth
child
information
rape
accused
arrested

0 टिप्पणियाँ