Barabanki News... ज़िले के कस्बा ज़ैदपुर के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लगभग दो दर्जन के करीब संविदा कर्मियों ने एसडीओ की मनमानी व उनके अभद्र व्यवहार के चलते सामूहिक इस्तीफा देने का पत्र जेई को दिया है। शनिवार सुबह से संविदाकर्मी पावर हाउस परिसर के में धरने पर बैठ गए और एसडीओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं एसडीओ ने बताया कि संविदा कर्मियों की मनमानी से राजस्व वसूली में बहुत पीछे हो गया है।
पॉवर हाउस पर दो दर्जन के करीब संविदा कर्मी तैनात हैं। संविदा कर्मियों के सहारे बिजली व्यवस्था को चलाया जा रहा है। ओटीएस योजना लागू होने के बाद से अधिकारियों के साथ कर्मचारियों पर काफी दबाव रहता है, लेकिन उसके बाद भी उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्या का समाधान समय से नही हो पा रहा है। शनिवार को ज़ैदपुर पावर हाउस पर तैनात संविदा कर्मी जय प्रकाश, फुरकान, रोहित शुक्ला, नरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, वसीक, सुरेंद्र कुमार, इरशाद, पुल्ली, सहित दो दर्ज के करीब इस्तीफा लिखित रूप से देने के बाद धरने पर बैठे हैं।
111
संविदा कर्मियों की सामूहिक हड़ताल के बाद ओटीएस योजना के तहत लगने वाले कैंप व अन्य जरूरी कार्य ठप रहे। कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से आई कई बिजली समस्या की शिकायत पर भी समय से कोई संविदाकर्मी ठीक करने नही गया।
इस संबंध में एसडीओ संदीप सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात संविदा कर्मियों द्वारा सामूहिक इस्तीफा जूनियर इंजीनियर मिर्जापुर परवेज़ हुसैन को दिया था। अधिकारियों को संविदा कर्मियों का इस्तीफा भेज दिया गया है। संविदा कर्मियों ने अपने मन से सामूहिक इस्तीफा दिया। किसी को हटाया नहीं गया था।
Barabanki News
Two dozen
contract employees
Electricity Department g
mass resignation
angry

0 टिप्पणियाँ