ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सुसाइड का गुरुवार-जिले में 4 आत्महत्याओं से सनसनी, बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में 3 सुसाइड

 

Barabanki News... जिले के लिए साल का नवां दिन सुसाइड के गुरुवार के तौर पर साबित हुआ है। अल-अलग थानों में विभिन्न कारणों से 4 लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सुसाइट करने वालों में तीन बदोसराय कोतवाली क्षेत्र से हैं। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है। 

पहला मामला जिले के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र का है। यहां गुरुवार को प्रेमिका के परिजनों से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। प्रेमी का शव गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से लटकता मिला है। बताया जा रहा है कि प्रेमी-युगल ने 6 माह पहले कोर्ट मैरेज कर ली थी। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को जान से मारने का धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर गांव में 25 वर्षीय सुधीर का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर लटकता मिला है। मृतक द्वारा लिखा गया सोसइड नोट भी बरामद हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मृतक का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कहा ये भी जा रहा है कि दोनों ने 5 माह पूर्व कोर्ट मैरेज भी कर ली थी। सुसाईड नोट में सुधीर ने प्रेमिका के माता-पिता व भाई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सुसाइट नोट के मुताबिक कुछ दिन पहले जब प्रेमिका के परिजनों को कोर्ट मैरेज होने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसे लेकर वो काफी परेशान था। गुरुवार को सुधीर का शव आम के पेड़ पर लटका मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने मौके का मुआएना किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मंदिर की सफाई करने वाली ने की आत्महत्या 

दूसरी घटना भी बदोसराय कोतवाली क्षेत्र की है। यहां के अमरा कटेहरा देवी मन्दिर के सामने तीन वर्षो से रह रहे 58 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र राम प्रकाश सोनी ने बीती रात फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। ओमप्रकाश कटेहरा देवी मन्दिर परिसर में साफ सफाई करता था और वहीं बंगला नुमा टीन के छप्पर रहता था। लोगों के अनुसार ओमप्रकाश शराबी प्रवृत्ति का था। मन्दिर के पुजारियों ने घटना की सूचना कोतवाली बदोसरांय पुलिस को दी। मौके पर पंहुचे पुलिस उपाधीक्षक रामनगर सौरभ श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार, उपनिरीक्षक सालिक राय आदि ने शवों को उतरवा कर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजवा दिया है।
घरेलू कलह में दी जान

तीसरा मामला भी बदोसरांय कोतवली क्षेत्र का है। यहां के घनश्याम दास पुरवा गांव के मजरे मधवापुर में नीतू (35) पत्नी रामसजीवन ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बीए की छात्रा का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

चौथा मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम तिलपुरा का है। यहां गुरूवार की भोर उस समय अफरातफरी मच गयी, जब बीती शाम नगर से घर आयी बीए की छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव उसी के घर मे फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मसौली थाना क्षेत्र के तिलपुरा गांव के भागीरथ की बेटी प्रीति शहर में अपने पीआरडी जवान बड़े भाई गुड्डू के साथ रहकर स्नातक की पढ़ाई करती है। छात्रा मंगलवार को अपने गांव तिलपुरा लौटी थी और बुधवार की रात्रि में संदिग्ध मे दुप्पटे से फांसी लगा ली। उसका शव गुरुवार की सुबह फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस पूरे मामले पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मौके पर स्वयं जाकर जांच पड़ताल मेरे द्वारा की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता अभी नहीं चली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Barabanki News
Thursday of Suicide
Sensation 
suicides 
district
Badosarai
Kotwali area

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ