Barabanki News... जिले के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में शराब पीने के बाद हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की डंडे से पीटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी भतीजे को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बसौली गांव के 65 वर्षीय रामपाल तिवारी अपने भतीजे मलखान तिवारी के साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद दोनों में कुछ विवाद हुआ। विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इसके बाद मलखान ने अपने चाचा के सिर पर डंडे से वार किया। इससे रामपाल अचेत हो गए। गांव के लोग उन्हें सूरतगंज सीएचसी पर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मालमे की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुटी है। शराब पीने के बाद हुए मामूली विवाद के बाद बुजुर्ग की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। खबरों को मुताबिव मृतक रामपाल हिस्ट्रीशीटर है और वो कई मामलों में लंबित चल रहा था।
Barabanki News
drank
alcohol
together
dispute
elderly uncle
beaten
death
stick

0 टिप्पणियाँ