चकबंदी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
डीएम के आदेश पर पहुंची टीम वापस लौटी
चकबंदी को लेकर दो खेमों में बंटा गांव
Barabanki News...जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र के बैरानामऊ मंझारा में शुक्रवार को कमेटी बनाने पहुंचे अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने चकबंदी के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण गांव में चकबंदी नहीं चाहते हैं। चकबंदी को लेकर गांव दो खेमों में बंट गया है। एक खेमे के लोग चकबंदी नहीं चाहते हैं, तो वहीं दूसरे खेमे के लोग चकबंदी की मांग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि तहसील रामनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरानामऊ मंझारी के प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी के आदेश पर चकबंदी विभाग की टीम कमेटी बनाने पहुंची थी। सहायक चकबंदी लेखपाल सुधांशु ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने पूर्व में अधिकारियों से गांव में चकबंदी कराने की मांग की थी। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर कानून गो सुशील कुमार के साथ लेखपाल अजीत सिंह ने गांव में धारा चार का प्रकाशन करने और चकबंदी कमेटी बनाने पहुंचे थे। वहीं प्राथमिक विद्यालय में पहले से उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों ने चकबंदी कराने से साफ इन्कार कर दिया।
यही नहीं ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ चकबंदी प्रक्रिया के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के चंद ऐसे लोग जिनकों चकबंदी से फायदा होने की उम्मीद है। उन लोगों ने चकबंदी कराने के लिए अनुरोध किया था, लेकिन गांव में अधिकांश काश्तकार चकबंदी नहीं चाहते हैं। चकबंदी प्रकिया से काश्तकारों का नुकसान होता है। चकबंदी से सामूहिक भूमि की कटौती होती है।
आरोप है कि नियम विरुद्ध तरीके से चकबंदी शुरू की जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। चंद लोग अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए चकबंदी कराना चाह रहे हैं। जिसके बाद चकबंदी विभाग की टीम वापस लौट गई। इस दौरान ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि शेर बहादुर चौहान, देशराज रावत,रामू पाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Barabanki News
officers
committee
consolidation
returned
empty
handed
villagers
created
ruckus

0 टिप्पणियाँ