ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिले का कूड़ा नहीं होगा बर्बाद, बनेगी ग्रीन एनेर्जी, प्लांट स्थापना के प्रस्ताव पर डीएम ने दक्षिण कोरिया के डेलीगेशन के साथ की चर्चा

 

जिले में सॉलिड वेस्ट से ग्रीन एनर्जी बनाने का लगेगा प्लांट 

 भारत सरकार और साउथ कोरिया के कोलोवेरेशन से बनेगा प्लांट 

1 हजार करोड़ रूपये का आएगा खर्चा 

Barabanki News... कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में दक्षिण कोरिया के डेलीगेशन के साथ एक बैठक हुई। बैठक में दक्षिण कोरिया के डेलीगेशन में आये हुए सांगवान किम द्वारा जनपद में सॉलिड वेस्ट से ग्रीन एनर्जी उत्पादन हेतु इकोनॉमिक डेवलेपमेंट कार्पोरेशन फंड (EDCF) के अंतर्गत प्लाण्ट स्थापना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

 प्रस्तुतीकरण के दौरान अवगत कराया गया कि लगभग 1000.00 करोड़ रुपये के ईडीसीफ फण्ड से भारत सरकार एवं साउथ कोरिया के कोलोवेरेशन से विभिन्न जनपदों में वेस्ट टू ग्रीन एनर्जी उत्पादन का प्लाण्ट स्थापित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद में उक्त प्रकार के प्लाण्ट के स्थापित होने से वेस्ट डिस्पोजल के साथ-साथ ऊर्जा, रोजगार एवं राजस्व में भी वृद्धि होगी। जनपद के अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका तथा परियोजना प्रबन्धक-स्वच्छ भारत मिशन द्वारा जनपद में एकत्रित होने वाले कूड़े/वेस्ट की जानकारी के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें एकत्रित होने वाले वेस्ट के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। 

 जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा जनपद के कूड़ा प्रबन्धक तथा कूड़ा निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए डेलीगेशन के साथ प्लाण्ट स्थापना की आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की गयी। साथ ही अवगत कराया गया कि जनपद में प्रस्तावित प्लाण्ट की आवश्यकतानुसार सॉलिड वेस्ट उपलब्ध कराया जा सकता है। उक्त के अतिरिक्त जनपद के कतिपय स्थानों पर एकत्रित होने वाले कूड़े के भण्डार का भी प्रयोग प्रस्तावित प्लाण्ट में कच्चे माल के रूप में किया जा सकता है। 

श्री किम द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि अत्यधिक आवश्यकता के दृष्टिगत आस-पास के जनपदों से भी कूड़ा एकत्रित किया जा सकता है। उक्त के साथ-साथ किम द्वारा 10000 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि भूमि व अन्य प्रकार के अभिलेखीय प्रकरणों में जनपद स्तर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक में कण्ट्रीहेड सिद्वार्थ रविन्द्रन, विजय पाण्डेय, प्रत्युश पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग- आशुतोष श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक-यूपीनेडा, अधिशासी अधिकारी-नगर पालिका परिषद, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र- एफ रहमान अंसारी, चेयरमैन आईआईए राजेश कुमार तिवारी, ग्रीनवियर फैशन लिमिटेड के इकाई स्वामी- अभिषेक पाठक इत्यादि उपस्थित रहे।

Barabanki News
district
garbage
wasted
green energy 
generated
DM
discussed 
proposal 
plant 
delegation 
South Korea

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ