Barabanki News... नगर के जीआईसी ऑडिटोरियम में एक दिवसीय करियर मेला उड़ान का आायोजन किया गया। मेले में विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाये गये। इसमें 21 राजकीय हाईस्कूल एवं 17 राजकीय इण्टर कॉलेज और लगभग 20 स्वयंसेवी संस्था, बैंक, सरकारी एवं प्राइवेट कोचिंग संस्थानो द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी। इसमें करीब 10 हजार छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अलग-अलग सेवा क्षेत्रों के विषेषज्ञ मौजूद रहे।
करियर मेले का उदघाटन मुख्य अतिथि, जिला एवं सत्र न्यायधीश पर पंकज सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद सम्मानित अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं बैज अलंकरण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी द्वारा स्वागत उदबोधन किया गया। जिसमें अतिथियों के स्वागत के साथ-साथ विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा अनुशासन, एकाग्रता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिज्ञासा का होना आवश्यक बताया।
करियर मेले का प्रथम सत्र मोटीवेशनल स्पीच का रहा। मुख्य अतिथि जिला न्यायधीश द्वारा छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए, जीवन का महत्व, बड़ों का सम्मान, जीवन में खुशी, नयी टेक्नोलॉली का प्रयोग, पॉजिटिव थिंकिंग, दूसरों के कार्यों की प्रशंसा के लिये कहा गया। छात्रों से संवाद के दौरान जनपद न्यायधीश ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया और महात्मा गांधी एवं धीरू भाई अम्बानी के प्रेरक प्रसंगों से प्रेरणा लिये जाने की बात कही। जमीलुर्रहमान किदवई इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा करियर गीत प्रस्तुत किया गया। इसी सत्र में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डीके श्रीवास्तव द्वारा जीवन में अच्छे मित्रों के महत्व, आध्यात्म की शिक्षा, दैनिक अभ्यास, लक्ष्य का निर्धारण, जीवन में एकाग्रता और भगवान राम के चरित्र को जीवन में आत्मसात करने की बात कही। डीआईजी लखनऊ सीबीसीआईडी डॉ अखिलेश कुमार निगम द्वारा विद्यार्थियों को सम्वाद के माध्यम से मार्गदर्शित करते हुए आत्मविष्वास, सोशल मीडिया से दूरी, योगा और अपनी जिज्ञासा कों बढ़ाते हुए प्रतिदिन का टास्क निर्धारण की सलाह दी गयी, साथ ही उन्होंने बच्चों से उनके जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने की अपील की और सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलायी।
कॅरियर मेले का द्वितीय सत्र प्रशासनिक एवं न्यायिक सत्र के नाम रहा जिसमें प्रमुख वक्ता सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक देवव्रत जी द्वारा विद्यार्थियों से संवाद के माध्यम से बताया गया कि कम समय में कैसे प्रोफेशनल तैयारी करें। साथ ही साथ उन्होंने कौशल विकास की बात एवं लक्ष्य निर्धारण के महत्व को बताया। इसी सत्र में महिन्द्रा कोचिंग इन्सिटीटयूट के अवनीश कुमार दीक्षित और प्रशान्त कुमार शर्मा द्वारा एसएससी, बैंक तथा सिविल सेवा की तैयारी आदि के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया और प्रारम्भ से ही विषयों के सही चयन तथा कॅरियर का पूर्व निर्धारण के बारे में मार्गदर्शित किया।
कार्यक्रम के तृतीय सत्र में इंजीनियरिंग एवं प्रबन्धन के क्षेत्र मे मशहूर एचसीएल कम्पनी लखनऊ से आये हुये प्रतिनिधि ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए स्किल डेवलेपमेंट सोशल मिडिया के नियोजित प्रयोग, समय प्रबन्धन पर बल दिया।
कॅरियर मेले के पंचम सत्र में विविध स्किल विकास, इनोवेशन डिजाइन, संगीत खेल कला, आदि क्षेत्रों के विषेषज्ञ उपस्थित रहें उनमें आईटीआई से आये हुए अखिलेश द्वारा कक्षा 08 से ही आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया, आईटीआई के विभिन्न कोर्सेस के बारे में विद्यार्थियों को बताते हुए उनमें स्किल डेंवलेपमेंट, अपने रूचि के कॅरियर के साथ-साथ विद्यार्थी जीवन से ही अपने कॅरियर इन्ट्रेस्ट को पहचानने के लिये कहा गया। इसी सत्र में निदेशक शिक्षुता प्रशिक्षण बोर्ड उत्तरी क्षेत्र कानपुर के विवेक कुमार द्वारा छात्रों से संवाद के माध्यम से समाज में सामन्जस्य की भावना, सकारात्मक सोच, दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता, सही सोच और सही दिशा के साथ-साथ जीवन के चरणों में अनुशासित रहने के लिये कहा गया।
बस्ती मण्डल से आये हुए विषेश न्यायधीष सुनील कुमार निगम द्वारा जीवन में अनुशासन, स्वस्थ जीवन शैली, विषयों के सही चुनाव, चरित्र की दृढ़ता आदि के बारे में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में समापन सत्र में अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा (माध्यमिक), लखनऊ से आये हूए विष्णु कुमार पाण्डेय ने छात्रों को अपने उद्बोधन के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने, एकाग्रता, लक्ष्य निर्धारण, कौशल विकास, और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजकीय हाईस्कूल मित्तई द्वारा एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
कॅरियर मेले में माध्यमिक षिक्षा विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर पंख पोर्टल की गतिविधियों जिसमें कॅरियर कार्ड, कैरियर विकल्पों को प्रदर्षित करने वाले बैनर, पोस्टर के साथ फीडबैक डायरी भी रखी गयी। जिसमें आगन्तुकों ने अपने अनुभव साझा किये। मुख्य अतिथि जिला न्यायधीष द्वारा सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया गया और कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना की गयी। कार्यक्रम के अन्त में कैरियर मेले की आयोजक डॉ पूनम सिंह द्वारा सभी अतिथियों का अपना बहुमूल्य समय देने के लिए और सभी षिक्षकों और कर्मचारियो का धन्यवाद प्रदर्षित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आये हुए प्रधानाचार्य उपस्थित रहें जिनमे मुख्य रूप से राधेष्याम, देवी प्रसाव, अशोक त्रिपाठी, अरविंद सिंह, एकनाथ मणि त्रिपाठी, दीपमाला वर्मा एवं अखिलेन्द्र सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) और विभिन्न विद्यालयों से आये हुए शिक्षक/शिक्षिका मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष पाठक द्वारा किया गया।
Barabanki News
success
mantras
students
career fair
useful



0 टिप्पणियाँ