Barabanki News... जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सरदारनगर गांव स्थित गुरूद्वारे में नकब लगाकर चोर अन्दर दाखिल हो गए और ताला तोड़कर कमरे में रखे दानपात्र को उठाकर भागने लगे। इसी बीच गुरुद्वारे में लगा अलार्म बजने लगा। जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गये। लोगो को आता देख चोर दानपात्र वही छोड़कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सरदारनगर मजरे मंझारी का है। यहां के गुरूद्वारे में बीती रात चोर गुरूद्वारे के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अन्दर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे दानपात्र को उठाकर जाने लगे। इसी बीच चोरों ने पहचान छुपाने के लिए गुरूद्वारे में लगे कैमरों को तोड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद सीसीटीवी से सम्बन्धित अलार्म बजने लगा। अलार्म की आवाज सुनकर शमशेर सिंह, सतनाम सिंह, अंग्रेज सिंह, नछत्तर सिंह, अवतार सिंह, सरवन सिंह, युवराज सिंह, मंजीत सिंह आदि गुरूद्वारे की ओर दौड़ पड़े। लोगों की पकड़ो-पकड़ो की आवाज़ सुनकर दहशत में चोर दानपात्र को खेत में ही छोड़कर मौके से फरार हो गये। इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया, कि चोरी का प्रयास गुरुद्वारे में किया गया है। और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरो की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोरी में शामिल चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Barabanki News
Tampered
CCTV
hide
identity
theft
alarm
sounded
thieves
ran away
donation box
field

0 टिप्पणियाँ