ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन पर दर्ज मुकदमें लें वापस-मोहसिन

 

Barabanki News... प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। योगी सरकार में पुलिस निरंकुश हो गयी है, जिससे अन्नदाता का उत्पीड़न लगातार जारी है और किसानों की हक की आवाज उठाने वालों के ऊपर पुलिस फर्जी मुकद्दमे दर्ज करा रही है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पर झांसी के नवाबाद थाने में दर्ज कराया गया मुकद्मा फर्जी है। प्रदेश के महामहिम उक्त गम्भीर प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर हस्तक्षेप कर पूर्व केन्द्रीय मंत्री, टैक्टर चालक सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराये गये झूठे मुकदमे को वापस लिये जाने के लिये झांसी के जिला/पुलिस प्रशासन को निर्देश दे। 

 उक्त मांग शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो मोहसिन की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विवेकशील यादव को प्रेषित करके की।

जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी में मूंगफली के किसान काफी दिनों से अपनी मूंगफली ट्रैक्टर-ट्राली पर लाद कर सरकारी खरीद केन्द्र भोजला मंडी पर खड़े थे लेकिन खरीद केन्द्र पर तौलाई के लिये 1400 से 1600 रूपये की वसूली से किसान आक्रोशित थे। जिसके कारण वो अपनी-अपनी मूंगफली से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर अपनी पीड़ा जिलाधिकारी को बताने के लिये कलेक्ट्रेट के लिये चल दिये। जहां एक ट्रैक्टर-ट्राली कलेक्ट्रेट के अन्दर चली गयी और बाकी गेट के बाहर खड़ी रहीं। मूंगफली के किसान अपनी पीड़ा शान्तिपूर्वक ढंग से एडीएम अरूण कुमार को बता रहे थे। इसी बीच पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य किसानों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे और उन्होंने किसानों की समस्याओं को जिलाधिकारी अविनाश कुमार के चैम्बर में जाकर बतायी, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को मूंगफली किसानों की खरीद के लिये किसानों के साथ भोजला मंडी भेजा।

 प्रदेश के महामहिम को प्रेषित ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने महामहिम को अवगत कराया है कि उक्त पूरी घटना शान्तिपूर्वक माहौल में सम्पन्न हुयी। कहीं कोई अराजकता नहीं हुई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने कलेक्ट्रेट में तैनात होमगार्ड हर प्रसाद की तहरीर पर एक झूठा मुकदमा प्रदीप जैन आदित्य, टैक्टर चालक रामपाल सिंह सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना नवाबाद में 26 दिसम्बर 2024 को दर्ज करा दिया, जो पूरी तरह गलत है। महामहिम महोदय से इस तानाशाही पूर्वक किये गये गम्भीर प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप करके झांसी के जिला तथा पुलिस प्रशासन को उक्त फर्जी मुकदमे को वापस लिये जाने के निर्देश दिये जाने की पुरजोर मांग की गयी है। 

जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन प्रेषित करने वालो में मुख्यरूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, केसी श्रीवास्तव, वीरेन्द्र प्रताप यादव, मो इजहार सिद्दीकी, इरफान कुरैशी, अजीत वर्मा, राजेन्द्र सोनी, राकेश तिवारी, रमन लाल द्विवेदी, प्रदीप वर्मा, राजेन्द्र गोस्वामी, रामानुज यादव, शबनम वारिस, तस्लीमन खान, दिलशाद वारसी, सुरेन्द्र मिश्रा, श्रीकान्त मिश्रा, मो तौकीर, फरहान किद्वाई संजीव मिश्रा, नरेन्द्र वर्मा, सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Barabanki News
Take
back
cases
filed
against
former
Union
Minister
Pradeep Jain
Mohsin

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ