नि:क्षय मित्रों से जिलाधिकारी का अनुरोध
Barabanki News... राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में चलाये जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनायेने हेतु बुधवार को नगर पालिका परिषद जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अभी तक 600 नए पेशेंट चिन्हित किए जा चुके हैं, इस समय जनपद में करीब 8 हजार से ज्यादा टीबी पेशेंट है। नए टीबी पेशेंट को चिन्हाकिंत किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी टीबी पेशेंट है उनके साथ एक नि:क्षय मित्र जरूर हो जाये जो उनके इलाज के दौरान उनका साथी बना रहे। कई बार टीबी पेशेंट बीच में दवाई लेना बंद कर देते हैं, जिससे अगली बार उन्हें दवाई का उतना असर नहीं हो पाता है। इसलिये प्रधानमंत्री का कहना है कि हर पेशेंट के साथ एक नि:क्षय मित्र जरूर हो, जो यह देखे की पेशेंट अपनी दवाई रेगुलर रूप से ले रहा है या नहीं और दूसरी बात नि:क्षय मित्र को यह देखना है कि टीबी पेशेंट को प्रतिमाह पोषण पोटली भी मिलती रहे, जिससे उन्हें अच्छा पोषण प्राप्त होता रहे। जिलाधिकारी ने नि:क्षय मित्रों से अनुरोध करते हुए कहा कि टीबी पेशेंट को 6 माह तक नियमित दवाई के साथ पोषण पोटली जरूर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि यदि आज हम टीबी पेशेंट को चिन्हित कर लेते है तो 31 दिसंबर 2025 तक हम जनपद सहित पूरे भारत को टीबी मुक्त बना सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जिलाधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नवाबगंज अध्यक्षा शीला सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रशासन) डॉ डीके श्रीवास्तव, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजीव टण्डन, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ जितेंद्र पाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजीव सिंह, डीपीएम अम्बरीष द्विवेदी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अभय कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ लव गुप्ता, जिला समन्वयक शिप्रा सिंह व रितेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Barabanki News
TB
patients
nutrition
packets
regular
medicines
DM

0 टिप्पणियाँ