ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: BJP के दावे पर सुरेश यादव का तंज, कहा-महंगे दिन-नौकरी बिन, यही हैं जनता के अच्छे दिन!

 

Barabanki News...महंगे दिन, नौकरी बिन... यही है जनता के अच्छे दिन। अच्छे दिन सिर्फ और सिर्फ देश के मुट्ठी भर पूंजीपतियों के आए हैं, जिन्होंने कोरोना की आपदा के बीच 1000 करोड़ कमा लिए। अच्छे दिन सिर्फ उन बैंक लुटेरों के आए, जो आम जनमानस की गाढ़ी कमाई के करोड़ो रुपए लेकर भाग गए। उक्त विचार बंकी विकास खंड के सरथरा,प्यारेपुर,नयापुरवा गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़को का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किए।
विधायक धर्मराज ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पुलिस गुंडागर्दी कर रही है और अफसरशाही पूरी तरह हावी हो चुकी है। किसानों को डीएपी नहीं मिल रही, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। आज देश और समाज में नफरत फ़ैलाने का काम हो रहा है। भाई को भाई से लड़ाने की साजिश हो रही है। यह सब सत्ता की लालच में संविधान की भावना को कमजोर करने की कोशिश है।
विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में उपस्थित जनसमूह से अपील की, कि गांव गांव घूमकर पीडीए समाज को जागरूक करें कि संविधान इस देश का सबसे बड़ा ग्रंथ है, जो पीडीए समाज के अधिकार और समाज की तरक्की की बात करता है और इसे बचाना पीडीए समाज की बड़ी जिम्मेदारी है।

Barabanki News
Suresh Yadav 
taunted 
BJP's 
claim
Expensive days 
 jobs
good 
people

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ