Barabanki News... नगर कोतवाली पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब की 300 बोतलें व कार बरामद की गई है। ये हरियाणा से शराब लाकर प्रदेश में तस्करी करता था। पुलिस से बचने के लिए वो अपनी कार की नंबर प्लेट देता था।
आपको बता दें जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार 4 जनवरी को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से अवैध शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्त हरियाणा के सोनीपत जिले के खरकोदा के योगेन्द्र पुत्र जितेन्द्र राजपूत को बरहाहार मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब 300 बोतल (750 ml की) व एक कार बरामद की गई है।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अपने अन्य साथी के साथ मिलकर चार पहिया वाहन से हरियाणा प्रान्त से अवैध शराब की तस्करी करता है तथा पुलिस टीम से बचने के लिए कार की नम्बर प्लेट को चेंज कर दिया जाता है। फरार अभियुक्त विकास उर्फ विक्की की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
Barabanki News
Smuggler
arrested
300 bottles
illegal English liquor
changed
number plate
car
escape
police

0 टिप्पणियाँ