ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: SP विधायक का BJP पर फिर बड़ा हमला, कहा-प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराधियों का आतंक

 

प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराधियों का आतंक- धर्मराज यादव 

 सदर विधायक ने क्षेत्र पंचायत निधि से बनी इंटरलॉकिंग का किया उद्घाटन 

Barabanki News... प्रदेश की बीजेपी सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार और लूट पर चल रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पूरे प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराधियों का आतंक है। उक्त विचार बंकी विकास खंड के गढ़ी और बरौली गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किए।

 विधायक धर्मराज ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से आम जनमानस त्रस्त है। केवल अखबारों और मीडिया के माध्यम से पब्लिसिटी करके जनता को गुमराह किया जा रहा है। विधायक धर्मराज ने कहा कि संविधान और आरक्षण विरोधी बीजेपी सरकार का चाल,चरित्र और चेहरा उनके मंत्री खुद उजागर कर रहे हैं। किस प्रकार पॉलिटेक्निक प्रमोशन में पिछड़ों और दलितों का हक छीनकर विशेष वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। देश और प्रदेश सरकार संविधान को ताख पर रखकर पीडीए समाज के हक और अधिकार को छीनने का काम कर रही है। पीडीए समाज का हित सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही निहित है। इससे पहले विधायक धर्मराज ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के हाथो फीता कटवा कर सड़को का लोकार्पण किया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख बंकी आशा यादव, बीडीसी मनोज यादव, संत बक्श यादव पूर्व प्रधान, विनय यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष, जय किशन यादव बीडीसी, शिवा यादव बीडीसी, रूप चंद्र यादव, विनोद यादव प्रधान, विश्राम यादव प्रधान, बाबुल मिश्रा, दीपक गुप्ता, रंजीत यादव, इसरार अली, राम पाल यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

Barabanki News
SP MLA
big attack 
BJP 
terror of power 
protected criminals
state

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ