Barabanki News... राष्ट्रीय युवा दिवस पर नागेश्वर नाथ धाम में हिन्दू धर्म के प्रति समर्पित व मजबूत स्तम्भ वरिष्ठटम स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। नागेश्वरनाथ में स्थापित पूर्ति पर सामूहिकरूप से माल्यार्पण करके स्वामी विवेकानंद श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।
स्वामी विवेकनन्द की जयंती पर उततिष्ठ जागृत प्राप्यबरान्नि बोधयति उठो जागो और आगे बढ़कर सुषुप्त जनों को भी देश व हिन्दू समाज के उत्थान हेतु बोध कराने की सम्मानजनक दीर्घकालीन परंपरा का निर्वहन करने पर गोष्ठी में डॉ टी. एन वर्मा सहित बुद्धजीवी वर्ग ने विचार रखे। स्वामी जी की सम्मानजनक परम्परा का निर्वहन करके देव ऋण उतारने पर बल दिया। वारिस चिल्ड्रेन एकडमी इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र, विख्यात राज शुक्ला जिन्होने 2024 की यू पी बोर्ड परीक्षा में 94.18 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, उन्हें गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
111
इस दौरान डॉ टी.एन. वर्मा, भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा,सरदार चरनजीत सिंह, चरनजीत गाबा, राकेश शुक्ला दीपक, डी. सी. श्रीवास्तव, गोविन्द वर्मा, अतुल शर्मा, सुबोध तिवारी, राम सरन मौर्या, मनीष सिंह, हिमांशू वर्मा, बुद्धिलाल गौतम, उमा शंकर कश्यप सहित तमाम नारी शक्ति शामिल हुई।
Barabanki News
brilliant
student
Raj Shukla
honored
Youth Day

0 टिप्पणियाँ