Barabanki News... रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने अपने योगदान से जिला महिला अस्पताल के वार्डो में रूम हीटर दान किया। रूम हीटर जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके श्रीवास्तव को सौपें गए। इस मौके पर रेडक्रॉस के चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस के सदस्य समाजसेवा से ओतप्रोत रहते हैं, वे सहायतार्थ कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। विगत दिनों में समाचार पत्रों के द्वारा यह जानकारी मिली कि अस्पताल के वार्डो में भर्ती मरीजों को ठंढ से बचाने के लिए रूम हीटर लगाने चाहिए। रेडक्रॉस के सदस्य संवेदनशील होकर मरीजों की सुविधा के लिए वार्डो में लगाने के लिए अपने आर्थिक योगदान से दस रूम हीटर और ब्लड बैंक में दो रूम हीटर दान किया गया है। रूम हीटर प्राप्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि हम रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों, पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हैं, रेडक्रॉस मानवीय संवेदनाओं के लिए जाना जाता है, उनकी इस मानवीय संवेदना को हम सैल्यूट करते हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेडक्रॉस जाना जाता है, जब भी कहीं युद्ध, या आपदा आती है वहां लोग रेडक्रॉस की सहायता- सेवाओं की सराहना करते है। रेडक्रॉस के शासकीय सचिव डॉ राजीव कुमार ने रेडक्रॉस सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायू नईम खां ने कहा कि हमारे साथियों ने यह सोंचा कि यदि महिला अस्पताल के वार्ड में रूम हीटर लगेगा तो उससे एक नही दो, मां बच्चे को फायदा मिलेगा, इसलिए सबसे पहले महिला अस्पताल को दान किये जाने का निर्णय लिया गया है, इसके लिए हम सभी के आभारी हैं। इस मौके पर रेडक्रॉस के संरक्षक सदस्य आशीष वर्मा,अधिवक्ता प्रीतम वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अंकुर माथुर, डॉ सुविद्या वत्स, चंद्रशेखर कांडपाल, आजीवन सदस्य नेहा सिंह आनंद, बृजेन्द्र कुमार यादव, आदित्य दीक्षित, एडवोकेट सोनू वर्मा, अंजू रानी, चमन सिंह वर्मा, रत्नेश कुमार, डॉ एसके वर्मा, रोहिताश्व दीक्षित, पंकज यादव, हरपाल सिंह के सहयोग से हीटर दिया गया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगाये गए रूम हीटर
रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों द्वारा दान दिए गए रूम हीटर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगाये गए। रूम हीटर प्राप्त करते हुए जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने रेडक्रॉस को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रेडक्रॉस के चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि जो लोग रक्तदान करने आते हैं वे हमारे सम्मानीय हैं। रक्तदान करते समय उन्हें ठंढ से बचाने के लिए यह रूम हीटर मददगार साबित होंगे।
Barabanki News
Red Cross Society
donated
room heaters
District Women's Hospital




0 टिप्पणियाँ