ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: RTI कानून लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक-तनुज

 

कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ की कार्यशाला

 

101 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र वितरित

   

Barabanki News... सूचना का अधिकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। इसके प्रयोग से देश से भ्रष्टाचार पूर्णरूप से समाप्त किया जा सकता है। यह कानून हमारे दिवंगत प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह की देन है और सूचना का अधिकार कानून हमारी लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। इसे सही तरीके से उपयोग करके नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते है और शासन सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करा सकते है। डबल इंजन की सरकार इस कानून को कमजोर करने का काम कर रही है। सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिये ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को सूचना के अधिकार कानून का प्रयोग करना चाहिये।

   

उक्त उद्गार रविवार को स्थानीय सुमित्रा लान में सूचना का अधिकार विभाग द्वारा अयोध्या मण्डल की आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने व्यक्त किये। कार्यशाला का आयोजन सूचना का अधिकार के जनपदीय चेयरमैन जिया-उर-रहमान खान के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश सूचना का अधिकार के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेशीय उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव ने किया।

   

कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि सूचना का अधिकार के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने अयोध्या मण्डल की इस आयोजित कार्यशाला में कहा कि इन कार्यशालाओं का आयोजन जो हो रहा है उसका मुख्य कारण समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सूचना के अधिकार की ताकत की जानकारी पहुंचाना है। अब तक प्रदेश के 8 मंडलों में कार्यशाला अयोजित की जा चुकी है। मण्डलस्तर पर कार्यशाला के समापन पर जनपद स्तर पर सूचना के अधिकार की कार्यशाला आयोजित कर जन-जन तक इस सशक्त कानून की जानकारी दी जायेगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग सरकार के खिलाफ सूचना के अधिकार का प्रयोग करके सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर सके।

   

सूचना का अधिकार कार्यक्रम की कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने सफल कार्यक्रम के लिये कार्यशाला के आयोजक सूचना के अधिकार बाराबंकी के चेयरमैन जिया-उर-रहमान और उनके साथियो को सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुये कहा कि सूचना के अधिकार के इस्तेमाल से भ्रष्टाचार को समूलरूप से खत्म किया जा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह द्वारा दिया गया भ्रष्टाचार के खिलाफ यह सबसे बड़ा कानून है जिसे इतिहास में याद रखा जायेगा। सूचना का अधिकार लोकतंत्र की आत्मा है हमें इसके माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाना चाहिये सरकार और शासन की जवाबदेही से पारदर्शिता सुनिश्चित करना चाहिये।

   

स्थानीय सुमित्रा लाज में आयोध्या मण्डल का सूचना के अधिकार विभाग की आयोजित कार्यशाल में लगभग 101 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र व अंगवस्त्र डालकर सम्मानित किया गया और सूचना के अधिकार के विशेष जानकार देवेशमणि त्रिपाठी द्वारा इस कानून के कानूनी प्राविधानों और उनके प्रभावी उपयोग पर गहन चर्चा की गयी और बताया गया कि किस प्रकार से इस कानून का उपयोग करके शासन प्रशासन में पारदर्शिता लाने और जनहित के मुद्दों को सुलझाने का कार्य किया जायेगा।
कार्यशाला को मुख्यरूप से पूर्व राज्यसभा सांसद एपी गौतम, सरजू शर्मा, शिवशंकर शुक्ला, कमलभल्ला रमन लाल द्विवेदी, शबनम वारिस, रामहरख रावत, शब्बर रिजवी, सहित अयोध्या मण्डल के सूचना के अधिकार विभाग के चेयरमैनो तथा प्रान्तीय पदाधिकारियो ने सम्बोधित किया तथा कार्यशाला में कांग्रेस अध्यक्ष मो मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सूचना के अधिकार के चेयरमैन जिया-उर-रहमान खान, इरफान कुरैशी, गौरी यादव, शाइस्ता अख्तर, तस्लीमन खान, सोनम वैश्य, सना चौधरी, मीरा गौतम, केसी श्रीवास्तव, अजय रावत, मोहम्मद इजहार सिद्दीकी, वीरेन्द्र प्रताप यादव, फरीद अहमद, जयंत गौतम, फरहान किद्वाई, नसरीन खान,धनंजय सिंह, सईद अहमद, फारूख घोसी, गोपी कन्नौजिया, आनन्द गौतम, अनिरूद्ध प्रताप सिंह, सियाराम यादव, शुभम यादव सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। कार्यक्रम के अन्त कार्यशाला के आयोजक जिया-उर-रहमान खान ने आये हुये अतिथिगणो के प्रति आभार व्यक्त किया।

Barabanki News
RTI law
symbol 
strength 
democracy
Tanuj punia

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ