ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP News: अब 15 जनवरी तक करा सकेंगे फसल बीमा-सूर्य प्रताप शाही

 

प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र ने 15 दिनों के लिए बढ़ाई अवधि 

कृषि मंत्री ने योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों से की अपील 

केवल डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम देकर किया जाता है रबी सीजन के लिए फसल बीमा योजना में पंजीकरण 

 उत्तर प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का जताया आभार

 Lucknow News...रबी सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा की अवधि को 31 दिसंबर, 2024 से बढ़ाकर 15 जनवरी, 2025 किए जाने पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने इस विस्तारित अवधि में किसानों से इस योजना में पंजीकृत होने की अपील की है, जिससे उन्हें बीमा योजना का भरपूर लाभ मिल सके।

 कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि प्रदेश सरकार के आग्रह पर केंद्र सरकार ने रबी सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अवधि को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया है। उन्होंने प्रदेश भर के किसानों से अपील की है कि वे गेहूं, दलहन, तिलहन सहित अपनी सभी रबी फसलों के लिए बीमा योजना का लाभ उठाएं। किसान केवल डेढ़ प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

 उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित अवधि 31 दिसंबर, 2024 तक प्रदेश के कई किसानों द्वारा फसल बीमा योजना में पंजीकरण नहीं कराया जा सका था। जिस पर किसानों के हित में प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र सरकार से बीमा योजना में पंजीकरण की अवधि विस्तारित करने का आग्रह किया गया। केंद्र सरकार द्वारा 15 जनवरी, 2025 तक इस योजना को विस्तारित कर दिया गया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया।

Lucknow News
crop insurance 
January
Surya Pratap Shahi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ