ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पुष्पवर्षा के साथ धूमधाम से निकाली गई नगर कीर्तन शोभा यात्रा

 

Barabanki News... नगर में शनिवार को सिख समाज के 10वें गुरु, गुरु गोबिन्द सिंह का प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में फूलों से सजी पालकी मॆ गुरु ग्रंथ साहिब ओर पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से नगर कीर्तन शोभा यात्रा निकाली गई।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब बाराबंकी से चला तो सड़क के दोनों तरफ़ श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ जमा थी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। परंपरागत वेशभूषा मे सुसज्जित पंज प्यारे अपने हाथों में खुली कृपाण लेकर नगर कीर्तन का नेतृत्व कर रहे थे। जिनके पीछे फूलों से सुसज्जित भव्य पालकी साहिब को श्रद्धालुगण लेकर चल रहे थे। श्री गुरुग्रंथ साहिब को ज्ञानी तीरथ सिंह चांवर कर रहे थे। श्रद्धालुगण पालकी साहिब के आगे पूरे मार्ग की सफाई करते फूलो की वर्षा कर रहे थे। 

 लखनऊ से आए अमरजीत सिंह गोल्डी व उनके साथी और नौतनवा से आए कीर्तन ग्रुप ने "साहिबे कमाल गुरु गोबिंद सिंह जी", "देह शिवा बर मोहे ईहे, शुभ कर्मन ते कभुं न टरूं", 'गुरु ग्रंथ साहिब जी नू आ शीश निवाइये, आओ नगर कीर्तन दे दर्शन पाइए " जैसे शबद गाकर पूरे मार्ग मे संगतों में जोश भर दिया। पंजाब अमृतसर से आए हरि सिंह और हीरा सिंह ने बाज के साथ करतब दिखाए तो वही अमृतसर से आए परमजीत सिंह जी नरसिंहा ने नाद बजाकर एक अलग जोश श्रद्धालुओं मे भर दिया जो की मुख्य आकर्षणों में रहा। इस उपलक्ष्य मे गुरुद्वारा साहिब को एवम गुरुद्वारे मार्ग को लाइटों, टेंट ओर फूलों से सजाया गया है।

 इस दौरान पंजाब हसदा बैंड ने फौजी अंदाज में बैंड वादन कर लोगों को जोश से भर दिया। वहीं जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर चाय, समोसे, बिस्किट आदि का प्रसाद के रूप मे वितरण भी किया। पंजाब से आए गतका ग्रुप दीप खालसा वालों ने पूरे मार्ग मे एक से बड़कर एक साहसिक युद्ध कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन सिख सेवक जत्थे, गुरुद्वारा कमेटी सदस्य तथा साध संगत के नेतृत्व में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा बाराबंकी से दोपहर 2 बजे चलकर पूरे शहर से होते हुए शाम 7 बजे गुरुद्वारा साहिब वापिस पहुंचा। 

 नगर कीर्तन लाजपत नगर, छाया चौराहा, राजकमल मार्ग, पीर बटावन, नागेश्वर मंदिर मार्ग, दर्पण चौराहा, धनोकर चौराहा, निबलेट चौराहा व बेगम गंज चौराहा होते हुए गुरुद्वारा साहिब वापस पहुंचा। यहाँ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाही सवारी को "गार्ड ऑफ ऑनर " पेश किया गया। इसके बाद दीवान हाल में हजूरी रागी भाई तीरथ सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया । अरदास के उपरांत गुरु का लंगर वितरित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह जी ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव (जन्मोत्सव) के उपलक्ष्य में 6 जनवरी को विशेष दीवान व कवि दरबार का आयोजन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की में किया जाएगा।

Barabanki News
Nagar Kirtan
Shobha Yatra 
taken 
much fanfare 
flower shower


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ