Ayodhya News... रुदौली की मरयम लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन और प्रसिद्ध समाजसेवी डा. निहाल रजा ने मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इसके बाद कोतवाल संजय मौर्य व डॉ निहाल रज़ा ने 60 दिव्यांग लोगों को कंबल वितरित किया। डॉ रज़ा ने मकर संक्रांति का महत्व बताते हुए कहा कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से निकल कर अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। कहा जाता है कि इस खास दिन पर सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए खुद उनके घर में प्रवेश करते है। जब सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, जिसे संक्रांति कहा जाता है। इसी प्रकार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। कक्षा 7 की छात्रा श्रद्धा ने कोतवाल संजय सिंह व डॉक्टर निहाल राजा के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाया । इस अवसर पर डॉ अनवर हुसैन, अध्यापक आशीष शर्मा, चौधरी अज़ीमुद्दीन, मुनव्वर खां, शीतला प्रसाद मिश्र, शाह मसूद हयात ग़ज़ाली, शाह आमिर, जितेंद्र मिश्र, सय्यद शाहिद हुसैन रूमी , राजेश बंसल, नीरज द्रिवेदी, पूर्व चेयरमैन इरफान खां, अरविंद यादव, शादाब काजमी, कमल कौशल, ओपी शर्मा, शिवाजी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
मोहम्मद मोहसिन को पंजीकृत ठेकेदारों का अध्यक्ष चुना गया
रुदौली नगर पालिका परिषद परिषद के पंजीकृत ठेकेदारों की एक मीटिंग श्री राम सिंह इंटर कॉलेज आजाद नगर में आयोजित की गई जिसमें पंजीकृत ठेकेदार मोहम्मद मोहसिन को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया । इस बैठक में शाह उस्मान अहमद, आर एस कंस्ट्रक्शन, चंद्रभान सिंह, राम दुलारे, राजीव सिंह शाह सईद अहमद, त्रिपाठी इंफ्राटेक, बाबू अयोध्या, ओम प्रकाश यादव, डॉल्फिन इंटरप्राइजेज, मां वैष्णो एंटरप्राइजेज, सागर कंस्ट्रक्शन मालिक राम, ए आर कंस्ट्रक्शन, मेक डेवलपर्स,जी पी ट्रेडर्स, कृष्ण कुमार मिश्रा, मोहम्मद जमील, आसिफ जावेद विद्या कंस्ट्रक्शन, गुरु कंस्ट्रक्शन ओम कंस्ट्रक्शन, सुधीर कुमार, ए एस कंस्ट्रक्शन वा जोहा ट्रेडर्स के ठेकेदार मौजूद थे ।
Ayodhya News
Maryam Lions Club
organized
Khichdi feast
distributed blankets


0 टिप्पणियाँ