ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 15 जनवरी तक CM-YUVA स्कीम के 50 आवेदनों पर लोन करें स्वीकृत, बैंकों को CDO का निर्देश

 

"मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान" के अन्तर्गत "जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई" की बैठक

 स्वरोजगार के लिए 05 लाख तक का मिलेगा ब्याज मुफ्त ऋण 

 Barabanki News... मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन की अध्यक्षता में गुरुवार को "मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान" (मुख्यमंत्री युवा) के अन्तर्गत "जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई" की बैठक कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को योजना के क्रियान्वयन और पात्रता के संबंध में अवगत कराया गया। उक्त योजनान्तर्गत 05 लाख तक का ब्याज मुफ्त ऋण दिये जाने का प्राविधान है, जिसमें 21-40 वर्ष के व्यक्ति एवं कम से कम आठवीं उत्तीर्ण तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कौशल संबंधी प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है। योजनान्तर्गत 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी दिये जाने का प्राविधान है।
जनपद को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 1000 व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया है तथा जनपद के समस्त बैंक शाखाओं को एसएलबीसी द्वारा पूर्व में लक्ष्य आवंटित किये जा चुके हैं। 

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त आईटीआई, कौशल विकास के ट्रेनिंग पार्टनर को 500 का लक्ष्य आवंटित किया गया। पालिटेक्निक एवं उनसे संबंधित तकनीकी संस्थानों को 400 का लक्ष्य, आरसेटी को 100 आवेदन का लक्ष्य निर्धारित करते हुये ऑनलाइन पोर्टल https://msme.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 

 मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि दिनांक 15 जनवरी तक प्रत्येक दशा में 50 आवेदनों पर ऋण स्वीकृत और वितरण हेतु अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ इण्डिया, को भी लक्ष्य आवंटित किया जाए। जनपद के समस्त प्रशिक्षणदायी संस्थानों एवं बैंक शाखाओं से इस योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

बैठक के दौरान प्रधानाचार्य, आईटीआई, प्रधानाचार्या राजकीय पालिटेक्निक, जिला प्रोवेशन अधिकारी, प्रतिनिधि अग्रणी जिला प्रबन्धक, निदेशक आरसेटी, प्रतिनिधि-जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एवं उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मौजूद रहे।

 Barabanki News
Loan 
approved 
50 applications 
CM-YUVA scheme
January 
CDO 
instructions
banks


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ