ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: कई तहसीलों में एंटी करप्शन टीम के खिलाफ धरने पर रहे लेखपाल, कहा- असंतुष्ट पक्ष फर्जी फंसाता है

 

Barabanki News... जिले की कई तहसीलों में शनिवार को लेखपाल एंटी करप्शन टीम और विजलेंस टीम की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें साजिशन फंसाया जाता है। 

 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सिरौलीगौसपुर ईकाई ने शनिवार को तहसील के गेट पर धरना देकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को दिया। ज्ञापन मांग में कहा गया है कि साजिशन झूंठा फंसाये जाने की नियत से साधरण शिकायत के आधार पर एण्टी करप्शन, विजलेंस टीम द्वारा जबरन ट्रैप की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए। जनता की भूमि बिवाद सहित अधिकांश समस्याओं से सम्बन्धित सन्दर्भ निस्तारण हेतु लेखपाल के पास आते हैं। दो पक्षों के विवाद के निस्तारण संबंधी की गयी कार्यवाही से किसी एक पक्ष का असन्तुष्ट होना स्वाभाविक है। पंचायत, विकास विभाग की विविध योजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध कराने एंव अतिक्रमण की स्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से भी प्रभावित व्यक्तियों के परिवार लेखपाल से दुश्मनी ठान लेता है। लेखपाल को क्षेत्र की राजनीति में घसीटने का प्रयास किया जाता है। इस प्रकार विधि विरुद्ध कार्य कराने में असफल एंव विविध कारणों से असन्तुष्ट ब्यक्ति लेखपालों के खिलाफ साजिश करके एण्टी करप्शन टीम द्वारा पकड़वाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। एण्टी करप्शन कार्यालय द्वारा सामान्य शिकायत के आधार पर वास्तविक तथ्यों का परीक्षण किए बगैर शिकायतकर्ता को उकसा कर स्वयं बोल-बोलकर शिकायती पत्र लिखवाया जाता है और प्री ट्रैप,जांच की कागजी औपचारिकता कर उसी दिन अथवा अगले दिन लेखपाल को फसाने के लिए विविध प्रयास करके गिरफ्तार कर लिया जाता है। जबरन जेब हाथ वाहन कक्ष में पैसा रख दिया जाता है। टीम द्वारा जबरन पकड़ कर लेखपाल के हाथ में पैसा रखवा कर अथवा पाउडर लगाकर अथवा अपने पाउडर लगे हाथ से लेखपाल का हाथ पकड़ कर पानी के गिलास में धुलवाए जाते हैं। धरने में आशुतोष मिश्रा, शुभेन्द्र अवस्थी अवधेश शुक्ला, रामकरण, आनन्द शर्मा,अजय रावत प्रदीप कुमार वर्मा, अनूप कुमार, सहित समस्त लेखपाल शामिल थे।
इसी प्रकार रामनगर तहसील परिसर में लेखपाल संघ अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में तहसील के लेखपालों द्वारा धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ अध्यक्ष द्वारा एसडीएम पवन कुमार को लिखित ज्ञापन देते हुए बताया गया कि झूठा फंसाए जाने की नीयत से साधारण शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन विजिलेंस टीम द्वारा जबरन ट्रैप की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में दर्शाया गया है कि लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है। जिसका संबंध जनता से सीधे होता है। जनता भूमि विवाद व अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु लेखपाल के पास ही आती है। दो पक्षों के विवाद के निस्तारण संबंधित की गई कार्रवाई से किसी एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वाभाविक है। पंचायत विकास विभाग के विविध योजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध कराने एवं अतिक्रमण की स्थिति में अतिक्रमण हटाने से भी प्रभावित व्यक्तियों का परिवार लेखपाल से दुश्मनी ठान लेता है।लेखपाल को क्षेत्र की राजनीति में घसीटने का प्रयास किया जाता है।इस प्रकार विधि विरुद्ध कार्य करने में असफल एवं विविध कारणों से असंतुष्ट व्यक्ति लेखपालों के खिलाफ साजिश करके एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़वाने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। एंटी करप्शन कार्यालय द्वारा सामान्य शिकायत के आधार पर वास्तविक तत्वों का परीक्षण किए बगैर ही शिकायतकर्ता को उकसाकर स्वयं बोल-बोलकर शिकायती प्रार्थनापत्र लिखवाया जाता है और पी ट्रैप जांच की कागजी औपचारिकता पूरी कर उसी दिन अथवा अगले दिन लेखपाल को फंसाने का प्रयास करके गिरफ्तार कर लिया जाता है।इस अवसर वीर सिंह नूर मोहम्मद विनीत कुमार रामसुफल वर्मा आदित्य कुमार वर्मा सहित अन्य लेखपाल गण मौजूद रहे।
वहीं रामसनेहीघाट न्म शनिवार को स्थानीय लेखपालों ने एंटी करप्शन टीम द्वारा फर्जी शिकायतों के आधार पर फसाए जाने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए धरना दिया। लेखपाल संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन के मुताबिक लेखपालों का सीधा संबंध आम जनता से होता है। कहीं अतिक्रमण हटाने के नाम पर तो कहीं लोगों के स्वार्थ सिद्ध न होने के चलते लोग इन लेखपालों से निजी रंजिश मानकर उनके विरुद्ध झूठी शिकायतें करके इन्हें फंसा देते हैं कहीं-कहीं गांव की राजनीति भी इन पर भारी पड़ जाती है। लेखपालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एंटी करप्शन के लोग इन्हीं फर्जी शिकायतों पर बगैर वास्तविकता जाने कार्रवाई करते हैं जिससे लेखपाल का उत्पीड़न होता है। इन लोगों ने बगैर जांच कराये की जाने वाली कार्रवाई पर रोक लगाये जाने की मांग की। धरना देने वालों में राजस्व निरीक्षक नानकशरण, महेश वर्मा के साथ सभी राजस्व निरीक्षक लेखपाल संघ अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा,धनंजय पांडे, सेतुबंध पाण्डेय, अजय दीप सिंह अंबुज मिश्रा शुभम पांडे एकता यादव सहित तहसील के समस्त लेखपाल धरना कारियो में शामिल रहे।

Barabanki News
Lekhpal
strike 
against 
anti-corruption team 
tehsils
disgruntled party 
false allegations

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ