फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना
Barabanki News... भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौधगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो चुका है। जिसमें जागरूकता के लिए शनिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार व सीएससी जिला प्रबंधक रवि वर्मा, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा के द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार वाहन सीएससी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता के लिए जनपद में चलाया जायेगा। इस वाहन को जिले के ग्रामीण आंचल में गांव गांव तक पहुंचाया जायेगा। इस वाहन के मध्य से सीएससी द्वारा संचालित सभी योजनाओ के बारे में बताया जायेगा। इस वाहन के लगी एलसीडी के माध्यम से वीडियो के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ,उप कृषि निदेशक ,कृषि अधिकारी ने सयुक्त रूप से सभी किसानों से जल्द इस योजना में अपना पंजीकरण करने की अपील की है। सभी केंद्र संचालको से प्रतिदिन 30 किसानो का पंजीकरण के निर्देश दिए हैं। इस कार्य में सहयोग न करने वाले संचालको के खिलाफ उचित वैधानिक कारवाही करने के निर्देश जारी किये हैं। जिले के सभी कोऑपरेटिव समिति ,कोटेदारो व सभी लेखपालों को निर्देशित किया है कि सभी लोग अपने ग्रामपंचायत के सभी किसानों को सीएससी केंद्र पर ले जा कर उनका पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। जिससे समय से सभी किसानो का पंजीकरण इस योजना में हो सके और उनको आगामी किसान सम्मान निधि मिल सके क्यों की जिन किसानो का किसान (फार्मर) रजिस्ट्री में पंजीकरण नहीं होगा, उनको किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही सभी ऐसे किसान जिनको किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलता है, उनको भी इसमें अपना पंजीकरण करना होगा, नहीं तो अपने वाले समय में उनको भी कृषि कार्य से जुड़ी किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
Barabanki News
farmer registry
important
Failure t
result
huge loss

0 टिप्पणियाँ