ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जिला पुरुष अस्पताल की जानिए उपलब्धियां और प्रस्तावित योजनाएं, आएंगी काम

 

जिला चिकित्सालय पुरुष बाराबंकी की उपलब्धियां एवं प्रस्तावित योजनाऐं 

1. डायलिसिस यूनिट की स्थापना एवं क्रियाशील करवाना। 

2. ब्लड कम्पोनेन्ट एवं सेपरेशन यूनिट (प्लेटलेट एवं पीआवीसी हेतु) की स्थापना एवं क्रियाशील करवाना तथा रक्त कोष का लाइसेंस प्राप्त करवाना। 

3. ट्रामा इमरजेंसी के सामने परिसर एवं ओपीडी के सामने परिसर में होने वाले जल जमाव को दूर करने हेतु उच्चीकरण एंव आर०सी०सी० कराकर स्थाई समाधान करवाना। 

4. पंजीकरण काउंटर को 02 से बढ़ाकर 05 काउंटर चालू करवाये ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण एच०एम०आई०एस० एंव स्कैन एण्ड शेयर एबीडीएम में प्रदेश व देश में अग्रणी स्थान प्राप्त करवाया। 

5. जिला चिकित्सालय पुरूष को लगातार दो बार NQAS & MusQan में 97% स्कोर प्राप्त करवाया तथा लगातार पांच बार कायाकल्प अवार्ड प्राप्त करवाया। 

6. सभी चिकित्साधिकारियो एवं चिकित्सा कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके सभी अनुमन्य देयक प्राप्त करवाया। 

7. सभी चिकित्साधिकारियों एवं चिकित्सा कर्मियों को माह के प्रथम कार्यदिवस के दिन ही वेतन प्राप्त करवाया। 

8. सभी चिकित्साधिकारियो एवं चिकित्सा कर्मियों के मानव सम्पदा के सभी प्रविष्ठियों को अद्यतन करवाया। तथा उनके सर्विस बुक जीपीएफ पासबुक आदि रिकार्ड को भी अद्यतन करवाया। 

9. डाटा वैलिडेशन एरर को शून्य करवाया। 

10. बीएचटी एवं पुलिस सूचना पत्रक एवं पैथोलॉजी एवं एक्स-रे फार्म आदि को डिजाइन कर क्रियान्वयन करवाया।

11. पूरे चिकित्सालय के 140 बेड को आक्सीजन प्वाइंट से संतृप्त करवाया तथा सभी ऑक्सीजन प्वाइंट में निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करवाया। 

12. एलएमओ प्लांट शुद्ध आक्सीजन गुणवत्ता एवं आपूर्ति हेतु जनहित में इंस्टाल कर कियाशील करवाया तथा 02 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को हमेशा क्रियाशील रखा। 

13. सीसीटीवी मानिटरिंग हेतु समस्त चिकित्सालय परिसर में कैमरे लगवाकर कियाशील करवाया। तथा होप मानिटरिंग को बनाये रखा। 

14. कम्यूनिटी किचन व मैकेनाइज्ड लॉड्री को स्थापित कराते हुए क्रियाशील करवाया। 

15. नये पोषण पुर्नवास केन्द्र की स्थापना करते हुए क्रियाशील करवाया। 

16. इनसेफलाइटिस ट्रीटमेंन्ट सेन्टर को स्थापित व क्रियाशील करवाया। 

17. डीएनबी पीडियाट्रिक्स में दो सीटे चयनित करवायी। 

18. मेजर ओटी, आई ओटी, प्लास्टर ओटी, फिजियोथेरेपी, जिरियाटिक वार्ड, रैन बसेरा एवं NQAS & MusQan के अन्तर्गत सेमिनार हॉल, मुस्कान पीडीयट्रिक ओपीडी /वार्ड/एन०आर०सी०, डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन यूनिट, ब्लड बैंक पैथोलॉजी का सौन्दरीकरण एवं सुदृणीकरण व नवनीकरण करवाया। 

19. TLD License, PESO License, चिकित्सालय को प्राप्त करवाया। 

20. जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेन्टर में 40 बेड से वृद्धि करके 100 बेड करने तथा इन्डोर के 100 वेड से 200 बेड करने को प्रस्तावित है इस प्रकार से कुल 140 बेड से 300 बेड वृद्धि हो जायेगी ऐसा प्रस्ताव आदरणीय जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में संस्था हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लि० एवं रूरल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के माध्यम से प्रस्तावित किया गया है।

21. जनहित में जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में एक अतिरिक्त उच्चकोटि की 500 एम०ए० की एक्स-रे डिजिटल मशीन ओ०पी०डी० में स्थापित करायी जा रही है। 22. जनहित में पैथोलॉजी लैव में एलाईजा मशीन की स्थापना कर पैथोलॉजी रिपोर्टों को सीधे मरीजों को रिपोर्ट की हार्ड कॉपी के साथ-साथ साफ्ट कॉपी मोबाइल पर भी उपलब्ध करायी जा रही है।

Barabanki
Know 
achievements  
proposed 
schemes 
District Men's Hospital
useful

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ