Barabanki News... सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बाराबंकी, दरियाबाद, बुढ़वल व हैदरगढ़ से गन्ना क्रय करने वाली बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड हैदरगढ़ व रौजागांव के अधिकारियों तथा सहकारी गन्ना विकास समितियों के अध्यक्ष के साथ जिला की गन्ना क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
चीनी मिल हैदरगढ़ द्वारा 1 जनवरी तक 20.78 लाख कुंतल गन्ना खरीद की जा चुकी है, जिसके सापेक्ष 21 दिसंबर 2024 तक क्रय किए गए गन्ने का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान रुपया 58.4532 करोड़ तथा चीनी मिल रौजागांव द्वारा 1 जनवरी तक 4.65 लाख कुंतल गन्ना की खरीद की जा चुकी है, जिसके सापेक्ष दिनांक 21 दिसंबर 2024 तक क्रय किए गए गन्ने का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान रुपया 12.7036 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। चीनी मिलों द्वारा जिला में चालू पेराई सत्र में अब तक लगभग 35% गन्ना क्रय किया जा चुका है।
समस्त गन्ना कृषकों को समय से पर्ची उपलब्ध हों तथा उनका गन्ना समय से आपूर्ति हो इसके लिए समस्त संबंधित को निर्देशित किया गया कि वह इंडेंट की निगरानी नियमित करते रहें। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधकों को निर्देशित किया कि चीनी मिल में गन्ना ढुलाई में लगे समस्त ट्रकों/वाहनों में अग्र और पश्च भाग पर उच्च गुणवत्ता वाले प्रकाश परावर्तक (लाईट रिफ्लेक्टर) अनिवार्यतः लगाये जाएं तथा किसी भी दशा में गन्ना की ओवरलोडिंग न की जाए साथ ही गन्ना ढुलाई में लगे समस्त वाहनों की फिटनेस अवश्य जांच लें, जो यातायात के लिए पूर्णतया उपयुक्त हों। ढुलाई में लगे वाहन चालकों के अनुज्ञा (लाइसेंस) भी सही बने हों इस बात की जांच अवश्य कर ली जाए।
बैठक में दिलीप सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बुढ़वल; विनोद ज्योति चंद, सचिव बुढ़वल; संजय जयसवाल, प्रभारी ज्येष्ठ विकास निरीक्षक; जनार्दन सिंह, सचिव बाराबंकी; धर्मेश मेहरोत्रा, गन्ना महाप्रबंधक हैदरगढ़ चीनी मिल; हरदयाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक रोजागांव; वीरेन्द्र कुमार वर्मा, अध्यक्ष सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बाराबंकी उपस्थित रहे।
Barabanki News
Instructions
sugar mills
CIC meeting
slips
sugarcane
farmers

0 टिप्पणियाँ