Barabanki News... जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भाई की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने खुद मौके का मुआएना किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सफदरगंज थाना क्षेत्र के झलिहा गांव के विशंभर यादव (55) पुत्र स्व0 कल्लू अपने घर के सामने नींव खोद रहा था। तभी उनके छोटे परशुराम ने इसका विरोध किया। इसके दोनों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान परशुराम ने अपने बड़े भाई विशंभर के सिर पर फावड़ा मार दिया। इससे विशंभर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौक हो गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सफदरगंज पुलिस, फारेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
पलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक दोनों भाइयों में कोई पुराना विवाद नहीं था। दोनों का बटवारा हो गया था और दोनों अलग-अलग रहते भी थे। मंगलवार को नींव खोदने के दौरान विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर फावड़े से हमले कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। एसपी ने बताया कि वो आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। आरंभिक जांच से ज्ञात हुआ मृतक विश्वेशर व परशुराम रिश्ते में सगे भाई हैं। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर नामित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।
Barabanki News
Brother
killed
dispute
digging
foundation
head
shovel

0 टिप्पणियाँ