ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम- शादी के एक साल बाद प्रेमी ने प्रेमिका के साथ दी जान, ये थी वजह!

 

Barabanki News... जिले के अंसद्रा थाना क्षेत्र में मोहब्बत का खौफनाक अंजाम सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी शादी के करीब एक साल बाद अपनी प्रेमिका के साथ आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले हैं। दोनों को जातीय बंधनों की नजह से मिलना दूर लग रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक अकोहरी गांव के पहले से शादीशुदा 25 वर्षीय मनीष रावत पुत्र सहज राम रावत का गांव के ही निधि सिंह पुत्री नरेंद्र प्रताप सिंह से करीब चार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी युगल लंबे समय से थे एक दूसरे के संपर्क में थे। इसकी जानकारी घरवालों को भी थी, लेकिन दोनों को जातीय बंधन और लोक लज्जा की वजह से एक दूसरे का मिलन मुमकिन नहीं लग रहा था। इसलिए दोनों ने एक साथ जान देना तय किया। रविवार सुबह दोनों के शव गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले। गांव में कड़ाके की ठंड में दोनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का मुआएना किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल के शवो का पंचनामा कर भेजा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि मृतक मनीष रावत की पिछले साल फरवरी में ही कोठी थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा की सोनाली के साथ हुआ था।

Barabanki News
Horrible result 
love
marriage
lover 
committed 
suicide 
girlfriend
reason

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ