अंकुल रावत हत्याकाण्ड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मृतक आरोपी को अपनी से बात करने से था रोकता
Barabanki News... देवा पुलिस ने 8 जनवरी को हुए अंकुल रावत हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना के समय पहनी जैकेट व एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया है। अंकुल रावत की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी, क्योंकि मृतक दोस्त को अपनी बहन से बात करने से मना करता था।
आपकको बता दें कि देवा थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव के राजबिन्द रावत निवासी 8 जनवरी को अपने पुत्र अंकुल रावत उम्र करीब 19 वर्ष के 6 जनवरी से गुमशुदा होने के सम्बन्ध में सूचना दी थी। इसी क्रम में एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार नहर में शव की तलाश कर रही है। देवा पुलिस ने उक्त घटना के अभियुक्त मलूकपुर गांव के ही ललित रावत पुत्र रामनरेश रावत को मंगलवार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से घटना के समय पहनी हुई जैकेट व एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।
आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि मृतक अंकुल उपरोक्त की गांव के ही ललित रावत पुत्र रामनरेश उम्र करीब 26 वर्ष से दोस्ती थी। ललित द्वारा अंकुल की बहन से बातचीत करने का मृतक अंकुल विरोध करता था। 6 जनवरी की शाम को ललित रावत ने अंकुल रावत के साथ बैठकर शराब पिया तथा खाना खाया। वापस लौटते समय अंकुल को ग्राम भैसुरिया थाना फतेहपुर के पास शारदा सहायक नहर पर ले जाकर उसके सिर पर पीछे से ईंट मार कर उसे नहर में धक्का दे दिया।
Barabanki News
waiting
talk
sister
friend
treacherously
murdered

0 टिप्पणियाँ