Ayodhya News... पूरी दुनियाभर में मशहूर दरगाह हजरत शीश पैगंबर अलैहिस्सलाम, जो हजरत आदम अलैहिस्सलाम के साहब जादे, सैयदना हजरत शीश अलैहिस्सलाम की की है। आपका सालाना उर्स दिनांक 4 व 5 जनवरी 2025 को बड़ी ही शानो शौकत के साथ, पीरजादा ताजुल मशाईख औलादे मखदूमे अवध मौलाना सैयद आसिफ मियां फिरदौसी, गद्दी नशीन दरगाह हजरत शीश अलैहिस्सलाम की सरपरस्ती में मनाया जाएगा।
इस संबंध में गद्दी नशीन आसिफ मियां ने बताया कि 4 तारीख दिन शनिवार को सुबह 6:00 बजे कुरान खानी व 10:00 बजे दिन में मजारे मुकद्दस की चादर पोशी 11:00 दिन में जलस ए ईद मिलादुन नबी और बाद नमाजे असर, कुल शरीफ लंगर का आयोजन तथा बाद नमाजे इशा अंजुमन की नात ख्वानी, जिसमें बनारस और अयोध्या की मखसूस अंजुमन ए हिस्सा लेंगे।
5जनवरी 2025 बाद नमाजे फजर कुरान ख्वानी 10:00 बजे दिन में गुसल मजार शरीफ, 11:00 बजे जलसा ए ईद मिलादुन नबी जिसमें हिंदुस्तान के कई मानी जानी शख्सियत शिरकत फरमाएंगे, बाद नमाजे असर कुल शरीफ बाद नमाजे इशा आल इंडिया नातिया मुशायरा, जिस मे हिन्दुस्तान के मशहूर शोअरा शिरकत करेंगे
उर्स के मौके पर दोनों दिन लंगर का माकूल इंतजाम किया गया है। श्री सैय्यद हिलाल मिया, सैय्यद गोस साहब उर्स की सदारत कयादत करेंगे।
इस संबंध में सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष, और प्रसिद्ध समाजसेवी सूफ़ी जाहिद खान वारसी बाबा ने,बयान जारी करते हुए समस्त देशवासियों को उर्स मुबारक हजरत सैयदना शीश अलैहिस्सलाम की मुबारकबाद दी है, उन्होंने कहा कि हम सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी एडवोकेट, और समस्त सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन की ओर से,सारी दुनिया के लोगों को उर्स की मुबारकबाद देते हैं,और तमाम लोगों से जो उर्स में आए हैं,मुल्क में अमन चैन और खुशहाली,गंगा जमुनी तहजीब की हिफाज़त और हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के लिए दुआ करने की अपील करते हैं।
Ayodhya News
Hazrat Sheesh
annual Urs,
crowd gathered

0 टिप्पणियाँ