ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: गांधी ट्रस्ट के खिचड़ी भोज में दिखी सामाजिक एकता की झलक

 

Barabanki News... गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट की ओर से बुधवार को आयोजित सामूहिक खिचड़ी भोज में सामाजिक एकता की झलक दिखी। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने सभी को आदर के साथ भोजन कराया तो वहीं लोगों ने सामाजिक एकता की दिशा में आयोजन को बेहतर प्रयास बताया। इस मौके पर हिन्दू, मुस्लिम, बौद्ध और सिख सम्प्रदाय से जुड़े लोगों ने जाति और धर्म के बंधन से मुक्त होकर सामाजिक एकता और सौहार्द का उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक सरवर अली ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करके किया। 

उन्होंने कहा कि समरसता भोज जैसे कार्यक्रमों से समाज में एकता बढ़ती है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुप्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. विवेक सिंह वर्मा ने कहा कि मकर संक्राति पर होने वाले समरसता भोज के माध्यम से समाज के सभी वर्गाे में एक समानता की भावना उत्पन्न होती है। ऐसे आयोजन हमेशा होते रहने चाहिए। पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू ने कहा कि ऐसे भोज सामाजिक एकता के वाहक होते है। इस भोज में खिचड़ी का सभी धर्म संप्रदाय के लोगों ने स्वाद चखा। एक साथ बैठकर सब लोगों ने खिचड़ी खायी। यह भोज अपने आप में अनूठा होता है। ने कहा कि खिचड़ी भोज समाजवादी परम्परा और नीतियों को अत्मसात करने वाला पर्व है।

 इस मौके पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार राजा सिंह, भाजपा नेता पंकज गुप्ता पंकी, सभासद मनीष गौतम, विनय कुमार सिंह, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, समाजसेवी मो. उमैर किदवई, सलाउद्दीन किदवई, सामाजिक एवं राजनैतिक अध्येता मलिक जमाल यूसुफ, मृत्युंजय शर्मा, डॉ जावेद चौधरी, राजेश अरोड़ा, विजयपाल गौतम, भन्ते दीक्षानंद, सुरेश चन्द्र गौतम एडवोकेट, अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, भरतलाल सिंह, अजय सिंह गुरूजी, हुमायूं नईम खान, अशोक शुक्ला, सत्यवानद वर्मा, अनवर महबूब किदवई, सोनू यादव, सभासद अश्वनी शर्मा, मो फैसल, उमेश श्रीवास्तव, विनोद भारती, नीरज दूबे, डॉ राकेश मिश्रा, जमील उर रहमान,अरविन्द वर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

 Barabanki News
Glimpse 
social unity 
Gandhi Trust's 
Khichdi 
banquet

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ