ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: युवक की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका के पिता गिरफ्तार, मृतक ने प्रताड़ना का लगाया था आरोप

 

Barabanki News... जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद युवक के फांसी के फंदे से लटक कर जान देने के मामले में पुलिस ने प्रेमिका के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक ने सुसाइड नोट में प्रेमिका के पिता पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था, जिसकी वजह से उसने जान दी थी। 

आपाको बता दें कि 9 जनवरी, गुरुवार को को बदोसराय क्षेत्र के खोर गांव के सुधीर कुमार का शव पेड़ की डाल से लटका मिला था। सुधीर की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें उसने गांव की एक युवती से चार साल से प्रेम करने का व छेह महीने पहले कोर्ट मैरिज करने की बात कही थी। सुधीर के सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि उसके परिजनों व बहनोई चंद्रेश की प्रताड़ना से तंग आकर वो आत्महत्या कर रहा है। मृतक के पिता मायाराम की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका सहित सात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने थाना सफदरगंज क्षेत्र के रहने वाले प्रेमिका के पिता जंग बहादुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

ये था मामला जिले के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में पिछले गुरुवार को प्रेमिका के परिजनों से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। प्रेमी का शव गांव के बाहर खेत में आम के पेड़ से लटकता मिला था। कहा जा रहा था कि प्रेमी-युगल ने 6 माह पहले कोर्ट मैरेज कर ली थी। इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को जान से मारने का धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सुसाईड नोट में सुधीर ने प्रेमिका के माता-पिता व भाई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। सुसाइट नोट के मुताबिक कुछ दिन पहले जब प्रेमिका के परिजनों को कोर्ट मैरेज होने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसे लेकर वो काफी परेशान था।

Barabanki News
Girlfriend
father 
arrested
case
youth's 
suicide
deceased 
accused 
torture

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ