Barabanki News... IGRS पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद को प्रथम स्थान तथा जनपद के समस्त 23 थानों को भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं डॉयल-112 आपात सेवाओं की रैंकिंग में जिले को चौथा स्थान मिला है।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में जनपद बाराबंकी को माह दिसम्बर-2024 की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्राप्तांक के अनुसार जनपद के समस्त 23 थानों 1- कोतवाली नगर 2- देवा 3- रामनगर 4- रामसनेहीघाट 5- सफदरगंज 6- मोहम्मदपुर खाला 7- सतरिख 8- असन्द्रा 9- टिकैतनगर 10- फतेहपुर 11- जहांगीराबाद 12- मसौली 13- जैदपुर 14- बदोसराय 15- हैदरगढ़ 16- कोठी 17- महिला थाना 18- बड्डूपुर 19- घुंघटेर 20- कुर्सी 21- सुबेहा 22- लोनीकटरा 23- दरियाबाद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी/नोडल अधिकारी- डॉयल-112 डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के पर्यवेक्षण में डॉयल-112 प्रभारी निरीक्षक अरूण प्रताप सिंह और उनकी टीम के अथक परिश्रम से जनपद की डॉयल-112 टीम ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया ।
प्रदेश के समस्त जिलों की डॉयल-112 आपात सेवाओं के कार्यों की गुणवत्ता की डॉयल-112 मुख्यालय द्वारा निम्न मानकों पर माह-दिसम्बर की समीक्षा की गई:- इंवेंट एक्नालेज, एनरूट, आरओआईपी एक्टिविटी, रेस्पांस टाइम, संतुष्टि फीडबैक, इंवेंट क्लोजर, PREMPT EVENT आदि।
उपरोक्त समीक्षा में जनपद की डॉयल-112 आपात सेवा टीम ने कुल 100 अंकों में से 93.87 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि यूपी-112 मुख्यालय द्वारा निर्धारित स्टैण्डर्ड रिस्पांस टाइम 15 मिनट का है, जबकि बाराबंकी की डॉयल 112 की टीम ने इसे 6.46 मिनट में ही इस लक्ष्य को प्राप्त किया है। इस प्रकार बाराबंकी की डॉयल 112 टीम ने पीड़ित/शिकायतकर्ता को निर्धारित समय सीमा से 40% पहले ही त्वरित सहायता प्राप्त कराने का लक्ष्य अहर्निश ड्यूटी कर प्राप्त किया। इसी के साथ-साथ जनपद बाराबंकी का निगेटिव फीड बैक प्रतिशत भी प्रदेश में कम है। जनपद बाराबंकी के रेडियो ओवर इण्टरनेट प्रोटोकॉल (आरओआईपी) का क्लोज मॉनीटरिंग रात-दिन किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप कौन सी पीआरवी मौके पर सबसे कम समय में पहुंचकर पीड़ित को सहायता पहुंचा सकती है, को सुनिश्चित किया गया, जिसके फलस्वरूप PREMPT EVENT शीर्षक में भी जनपद को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। PREMPT EVENT का तात्पर्य यह है कि यदि मुख्यालय स्तर से कोई इवेंट किसी पीआरवी को आवंटित हुआ है और वह किसी कारण से उक्त इवेंट के मौके से दूर है तो उसे स्थानीय स्तर पर तुरन्त दूसरी सबसे नजदीक की पीआरवी को स्थानान्तरित करना, यह मॉनीटरिंग आरओआईपी पर मिनट टू मिनट की जाती है।
Barabanki News
First
disposal
IGRS
fourth
district
dial-112
emergency
service

0 टिप्पणियाँ