Barabanki News... रामनगर तहसील के मुख्य द्वार के सामने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई कृषि नीति की प्रतियां जलाईं। इस दौरान एसडीएम रामनगर पवन कुमार ने पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष शारदा बक्श सिंह को समझाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। इस अवसर पर रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष सूरतगंज निर्मल कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, ब्लॉक सचिव विशाल शुक्ला ,ब्लॉक प्रभारी रामनगर नरेंद्र सिंह ,त्रिभुवन चौहान सहित सैकड़ो भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाकियू ने किसान नीति बिल की प्रतियां जलाईं
रामसनेहीघाट में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर 3 दिन पूर्व लागू किए गए किसान नीति बिल की प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाकियू के कार्यकर्ताओं के मुताबिक भाजपा की केंद्र सरकार किसानों के विरोध में पहले जो तीन कानून लाई थी उसी को दोबारा संशोधित करके लागू किया जा रहा है। जिससे जहां किसानों को काफी नुकसान होगाष वही पूंजी पतियों को इसका फायदा मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने किसान नीति कि बिल की प्रति जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया इस मौके पर राजेश प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, विट्ठल नाथ शुक्ला, सतीश वर्मा व राजकरण वर्मा के साथ ही दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Barabanki News
Farmer
organizations
protest
new agricultural policy
burnt
copies
Farmer Policy Bill

0 टिप्पणियाँ