Barabanki News... दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसकी सोशल मीडिया पर गलत वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
महिला का आरोप है कि दरियाबाद के मोहल्ला खिन्नी तले निवासी सलाहुद्दीन हाशमी ने सोशल मीडिया पर उसके लिए गलत पोस्ट वायरल करने की धमकी भरी पोस्ट करता है। बीते हफ्ते सलाहुद्दीन ने उसके नाम से एक फेक आईडी बनाई और उस आईडी से वह अश्लील पोस्ट किए। महिला ने बताया कि 1090 पर काल करके उसने फेक आईडी बंद करवा दी, लेकिन अब सलाहुद्दीन अपनी फेसबुक की आईडी से जो सलाहुद्दीन हाशमी के नाम से है। उससे उसकी पोस्ट पर जाकर अश्लील और गंदे कमेंट करता रहता है और वीडियो वायरल करके जान से मार देने की धमकी देता है। महिला ने आगे बताया कि जब उसने मैसेज करके सलाहुद्दीन को ऐसा न करने के लिए मना किया, तो उसने वीडियो एडिटिंग करके वीडियो अपलोड करने की धमकी और भद्दी भद्दी गालियां दीं। इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Barabanki News
Fake ID
woman
created
threatened
video viral
case
registered

0 टिप्पणियाँ