Barabanki News.. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी द्वारा अपने माता-पिता की याद में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने क्षेत्र के 500 से अधिक गरीब लोगों को कम्बल वितरित किए।
मसौली चौराहा स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर बुधवार को कम्बल वितरण करते हुए पूर्वमंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा तभी गरीब कमजोर की पुरजोर मदद हो सकेगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा जो व्यक्ति समाज में रहने वाले दूसरे व्यक्ति का दर्द समझ कर उसकी मदद करता है। उस इंसान से नेक इंसान कोई दूसरा नहीं सकता। मौजूदा दौर में गरीबों की समस्या देखकर मन द्रवित हो जाता है। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद की भरपूर सहायता करनी चाहिए। जिससे हर जरूरतमंद तक जरूरी सामान पहुंच सके। गोप ने दिव्यांग जनों को उनके स्थान पर पहुंचकर माला पहनाकर कंबल भेंट किया। अंत में राष्ट्रीय सचिव ने कार्यक्रम संयोजक शकील सिद्दीकी की प्रशंसा करते हुए शकील भाई हर वर्ष गरीबों को कंबल वितरण करते हैं जो बहुत ही सराहनीय है।
पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि तरक्की वही व्यक्ति करता है, जिसका मन बड़ा होता है। शकील सिद्दीकी ने अपने पिता की याद में जो गरीबों की मदद करने का काम किया है, उन्हें दुआएं मिल रही होंगी। गोप ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गरीबों की दुआ के साथ बददुआ भी मिलती है। वर्तमान सरकार में देश प्रदेश का किसान, नवजवान सभी परेशान हैं।
पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि गरीब एव असहाय की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने शकील सिद्दीकी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा सुविधा सम्पन लोगों को इसी प्रकार गरीबों की मदद करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा, जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नहीं है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता।
जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने कहा कि मेरे माता पिता जीवन पर्यंत यह शिक्षा देते रहे कि हमेशा जरूरतमंदों की मदद बढ़-चढ़कर करनी चाहिए। आज भले ही वह दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी दी हुई सीख को उन्होंने आज भी अपने जीवन में आत्मसात कर रखा है। उन्होंने लोगों को अशस्वत करते हुए कहा कि हम लोग सभी परिस्थियों में आपके सुख-दुख में साथ हैं और यथा सम्भव हर मदद करते रहेंगे। कम्बल वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बड़ागांव, मसौली, भयारा, छुलहा बन्नी, सदरुद्दीनपुर, अमदहा, मेढ़िया, डेडवा, नेवला, करसंडा, हेतमपुर, मुंजापुर, कुड़वा, किन्हौली, फतेहपुरवा, दहेजिया गांवों के 500 व्यक्तियों को कम्बल दिये गये। ठंड में जरूरतमंदों को जब कम्बल मिला, तो उनके चेहरे खिल उठे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन रावत के संचालन में नववर्ष की बधाई दी।
इस मौक़े पर सपा नेता धीरेन्द्र वर्मा, महमूद सिद्दीकी, बलराम सिंह, विपिन यादव, पूर्व चैयरमैन जैदपुर रियाज अहमद, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, हफ़ीज राइन, छोटेलाल वर्मा, अजय वर्मा, प्रधान मित्तल कुमार, विजय वर्मा, नूर मोहम्मद, युवा सपा नेता तुफैल सिद्दीकी, रयान सिद्दीकी, कृपा शंकर सोनी नौसाद राइन, शानू प्रधान, सोनू रावत आदि लोग मौजद रहे।
Barabanki News
capable
person
needy
Gop

0 टिप्पणियाँ