Barabanki News... भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गई। प्रदेश महामंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक संजय राय एवं जिला चुनाव अधिकारी रमेश सिंह की मौजूदगी में नामांकन हुआ। जिला अध्यक्ष के लिए 27 कार्यकर्ताओं ने जबकि प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए 25 लोगों ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि जिला अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वालों में अरविंद कुमार मौर्य, अजीत प्रताप सिंह, संतोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, हरगोविंद सिंह, भुल्लन वर्मा, हर्षित वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, मनोज वर्मा, जंग बहादुर पटेल, रचना श्रीवास्तव, राकेश पटेल, सत्य प्रकाश वर्मा, राजेश वर्मा, अलका सिंह पटेल आदि शामिल हैं। जबकि प्रांतीय परिषद सदस्य हेतु परमेंद्र विक्रम सिंह बाबा, पंकज गुप्ता पंकी, विनीत रस्तोगी, हंस कुमार सिंह, उमाशंकर वर्मा, रण बहादुर सिंह राणा, नीता अवस्थी आदि शामिल हैं।
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। चुनाव पर्यवेक्षक संजय राय ने बताया कि भाजपा ही एक मात्र राजनीतिक दल है, जो संगठन की संरचना भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप तय करता है। यही कारण है कि भाजपा में बूथ कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर किसी भी शीर्ष दायित्व पर पहुंच सकता है। उन्होंने कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि दायित्व परिवर्तन संगठनात्मक व्यवस्था है और इसके अनुरूप ही समय-समय पर प्रत्येक कार्यकर्ता के दायित्वों में परिवर्तन होता है। उन्होंने बताया कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के रूप के निर्वाचित होकर पार्टी के अभियानों,कार्यक्रमों व विचारधारा को गति प्रदान करेंगे।इस अवसर पर शील रत्न मिहिर,बृजेश रावत मौजूद रहे।
Barabanki News
The election
BJP
District President
interesting
nominations
command
district

0 टिप्पणियाँ