Barabanki News... जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नारकोटिक्स के सम्बन्ध में जिलास्तरीय मीटिंग कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जूम एप के माध्यम से आयोजित मीटिंग में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि दवा की दुकानों, मेडिकल स्टोर की नियमित जांच की जाए और अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले कि कहीं पर भी डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना दवाएं न दी जाए। साथ ही यह भी देखे की किसी दवा की दुकान या मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशे की दवाएं पाई जाए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। पुलिस व नारकोटिक्स विभाग के लोग अभियान चलाकर मार्फिन, चरस, कोकीन और गांजा पकड़ने की कार्यवाही करें। इसकी प्रोसेसिंग, बिक्री आदि करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने समाजकल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों और इंजीनियरिंग कालेजों में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को नशे से होने वाले नुकशान के विषय में जागरुक किया जाए। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह सहित नारकोटिक्स विभाग और सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
‘नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत कार्रवाई जारी
बाराबंकी। सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाने हेतु ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत परिवहन विभाग जागरुकता के साथ सख्त कार्रवाई की दिशा में कार्य करता दिखाई दे रहा है। सोमवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन-प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने नाका सतरिख स्थित पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट के आने वाले दर्जनों दो पहिया वाहनों के चालान काटे तथा चालकों को रोड सेफ्टी नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। वहीं पेट्रोल पम्प संचालक को हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को फ्यूल न देने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर यातायात प्रभारी रामयतन यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Barabanki News
Effective
action
illegal
sale
drugs
DM

0 टिप्पणियाँ